फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किक' के सीक्वेल में ये सब नहीं होगा

Sun, 25 Mar 2018 06:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
Director Sajid Nadiadwala confirms that there will be no double role of Salman Khan in Kick 2
बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। 'रेस 3' के रीलिज होते ही वो ‘दबंग 3‘, ‘भारत‘ और ‘किक 2‘ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि ‘किक 2‘ में सलमान डबल रोल निभाएंगे। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने अहम खुलासा किया है।
Director Sajid Nadiadwala confirms that there will be no double role of Salman Khan in Kick 2
दरअसल हाल ही में डीएनए से बात करते हुए इस फिल्म के निर्देशक साजिद नाजियाडवाला ने कहा कि, 'यह सच नहीं है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। मैं बस इतना कह पाऊंगा कि यह कुछ अलग होगा। ‘किक 2′ काफी बड़ी फिल्म है। सलमान के साथ जो भी काम करता है उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह उनके फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर सके।’
Director Sajid Nadiadwala confirms that there will be no double role of Salman Khan in Kick 2
2014 में रिलीज हुई ‘किक’ साजिद की पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया। साजिद इन दिनों इस फिल्म के अगले पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। साजिद आगे कहते है कि, ‘सलमान जब भी सेट पर आते है तो वह को-राइटर बन जाते है। निर्देशक, निर्माता और उनके बीच की जो केमेस्ट्री होती है वह बहुत काम आती है। हम हमेशा फिल्में बनाने की प्लानिंग करते है। मुझे इस फिल्म के स्क्रिप्ट को पूरा करने के लिए एक साल चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Director Sajid Nadiadwala confirms that there will be no double role of Salman Khan in Kick 2
दूसरी ओर खबरों की माने तो 'रेस 3' बिना रीलिज हुए ही करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, राइट्स बिकने के मामले में यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। सलमान की फिल्म होने की वजह से इसके राइट्स इतने महंगे बिके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed