फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन की निकल पड़ी, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' हिट होती ही करीना कपूर के साथ मिला काम

Sun, 25 Mar 2018 06:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Kartik Aaryan to walk for designer manish malhotra
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन के अच्छे दिन चल रहे हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई में लगी हुई है, दूसरी ओर कार्तिक के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है, जिसमें करीना कपूर भी उनके साथ नजर आएंगी।
Kareena Kapoor Khan and Kartik Aaryan to walk for designer manish malhotra
अगर आपको लग रहा है कि कार्तिक और करीना किसी फिल्म में साथ आने वाले हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल दोनों 25 मार्च यानी रविवार को सिंगापुर में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करेंगे। मनीष समर कलेक्शन निकाल रहे हैं।
Kareena Kapoor Khan and Kartik Aaryan to walk for designer manish malhotra
करीना इसके पहले भी कई दफा मनीष मल्होत्रा  के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं, लेकिन कार्तिक के लिए यह पहला मौका होगा। बीते दिनों कार्तिक की हीरोइन नुसरत भरूचा ने भी मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर जलवे बिखेरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Kartik Aaryan to walk for designer manish malhotra
कार्तिक की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' अभी तक 103 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed