फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: शानदार एक्टर फारुख शेख को गूगल का खास तोहफा, जन्मदिन पर मनाया डूडल

Sun, 25 Mar 2018 06:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
This is how Google celebrating birthday of late actor Farooq Sheikh
गुजरे जमाने के सदाबहार एक्टर फारुख शेख का आज जन्मदिन है। 27 दिसंबर 2013 को दुबई में अचानक ही दुनिया को अलविदा कहने वाले फारुख अगर आज जिंदा होते तो 70वां जन्मदिन मना रहे होते। 25 दिसंबर 1948 को गुजरात के अमरोली में जन्मे फारुख को बर्थडे विश करते हुए गूगल ने अपना डूडल बनाया है।
This is how Google celebrating birthday of late actor Farooq Sheikh
नाट्य संस्था 'इप्टा' में कई सालों तक सक्रिय रहने के बाद फारुख शेख ने भी सिनेमा का रुख किया। सत्तर और अस्सी के दशक में समानांतर सिनेमा से खूब वाहवाही बटोरी। डेब्यू फिल्म 1973 में आई 'गर्म हवा' थी। फारुख शेख ने उमराव जान,चश्मे बद्दूर, नूरी, शतरंज के खिलाड़ी, माया मेम साब, कथा, बाजार, रंग बिरंगी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
This is how Google celebrating birthday of late actor Farooq Sheikh
फारुख ने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर में काफी काम किया। एक्ट्रेस शबाना आजमी उनके साथ कॉलेज में पढ़ती थीं। नाटकों में साथ में काम भी किया करतीं। इनकी जोड़ी ने नाटक  'तुम्हारी अमृता' के जरिए काफी शोहरत हासिल की थी। फिल्मों में फारुख और दीप्ति नवल की जोड़ी हिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
This is how Google celebrating birthday of late actor Farooq Sheikh

फारुख शेख के पिता मुस्तफा शेख मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील थे। मां फरीदा शेख गृहिणी। फारुख ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में की। जहां वे पढ़ाई के साथ कई नाटकों और खेल-कूद की गतिविधियों में भी भाग लेते थे। एकबार फारुख शेख ने कहा था कि उनके भीतर जो संस्कार है, वह उनके पिता मुस्तफा शेख के व्यक्तित्व की देन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed