Do Patti: 'दो पत्ती' से बतौर निर्माता डेब्यू करेंगी कृति सेनन, आठ साल बाद काजोल के साथ फिर आएंगी नजर
कृति सेनन ने बुधवार को बतौर निर्माता सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म की घोषणा कर दी है। अभिनेत्री 'दिलवाले' के आठ साल बाद काजोल के साथ 'दो पत्ती' नामक एक थ्रिलर फिल्म के लिए फिर से साथ काम करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते काफी समय से 'आदिपुरुष' को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं कृति सेनन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक एक्ट्रेस के तौर पर इंडस्ट्री में नौ साल बिताने के बाद कृति सेनन ने अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। अभिनेत्री ने बीते दिन अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी। जहां कृति के फैंस उनके प्रोड्यूसर बनने से काफी खुश थे, वहीं अब अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म का एलान भी कर दिया है। चलिए जानते हैं कृति कौन सी और किसके साथ फिल्म बनाने जा रही हैं...
कृति सेनन ने बुधवार को बतौर निर्माता सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म की घोषणा कर दी है। अभिनेत्री 'दिलवाले' के आठ साल बाद काजोल के साथ 'दो पत्ती' नामक एक थ्रिलर फिल्म के लिए फिर से साथ काम करेंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की पहली तस्वीर साझा की, जिसमें उनके और काजोल के साथ और दो महिलाएं नजर आ रही हैं।
Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा इंटरनेशनल टूर' के लिए यूएस रवाना हुए कपिल, एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए फिदा
इंस्टाग्राम हैंडल पर काजोल के साथ तस्वीर साझा करते हुए कृति सेनन ने लिखा, 'दो पत्ती की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं! तीन बेहद मजबूत इरादों वाली, प्रेरक और बेहद प्रतिभाशाली महिलाओं मोनिका के साथ यह फिल्म और भी ज्यादा मनोरंजक बनेगी। हमें इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिक्स से बेहतर मंच नहीं मिल सकता था मोनिक। आठ साल बाद काजोल मैम के साथ फिर से काम करने के लिए सुपर डुपर उत्साहित हूं! कनिका - मुझे आपका लेखन हमेशा पसंद आया है और मैं आपके साथ अपनी पहली फिल्म की सह-निर्माता बनकर बहुत खुश हूं। उफ्फ्फ.. ये तो खास है! यह भरपूर दिल से खेला जाने वाला एक रोमांचकारी खेल होगा! ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म।'
'दो पत्ती' लेखिका कनिका ढिल्लों और अभिनेत्री कृति सेनन की निर्माता के रूप में पहली फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को रोमांचक सस्पेंस से भरी कहानी को दिखागी। फिल्म की कहानी के मुताबिक इसे पहाड़ी इलाकों में शूट किया जाएगा, जो इसके रहस्य और साजिश को उजागर करने के लिए एक शानदार पृष्ठभूमि होगी। 'दो पत्ती' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी। अभी सिर्फ फिल्म का एलान किया गया है, इसकी रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
Samantha: फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेंगी सामंथा रुथ प्रभु, जानें अभिनेत्री के फैसले के पीछे की वजह