फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी संग घरेलू हिंसा का मामला: पेशी से छूट के लिए हनी सिंह ने किया दिल्ली कोर्ट का रुख, तबीयत ठीक ना होने का हवाला

Sat, 28 Aug 2021 12:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 28 Aug 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Domestic Violence Case: Yo Yo Honey Singh Singh seeks his exemption from personal appearance citing that he is unwell
हनी सिंह, शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता और गायक यो यो हनी सिंह पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत हनी सिंह की पत्नी द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। अब हनी सिंह ने अपने वकील के जरिये दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, ऐसे में अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेंगे। इसके साथ उन्होंने कोर्ट में पेशी से छूट की इजाजत मांगी है।



कोर्ट ने लगाई हनी सिंह को फटकार

हालांकि कोर्ट में ना पेश होने को लेकर दिल्ली की अदालत ने गायक हनी सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा कि, 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं हैं। ये देखकर हैरानी हो रही है कि इस मामले को कितने हल्के में लिया जा रहा है'। बता दें कि हनी सिंह ने अपनी तबीयत का हवाला देकर कोर्ट में में पेशी से छूट की मांग करते हुए आवेदन दिया। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए गायक के वकील से कहा, 'हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। आपने उनके आय का हलफनामा दाखिल नहीं किया है और आप तर्कों के साथ तैयार नहीं हैं'। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने हनी सिंह को एक कोर्ट  में पेश होने का एक आखिरी मौका दिया है। साथ ही कहा है कि वो आगे ऐसी हरकत ना करें।
 

Domestic Violence Case: Yo Yo Honey Singh Singh seeks his exemption from personal appearance citing that he is unwell
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

3 सितम्बर को होना होगा कोर्ट में पेश 

हनी सिंह की पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद कोर्ट ने हनी सिंह 28 अगस्त को पत्नी के आरोपो पर जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन हनी सिंह के वकील का कहना है कि अस्वस्थ होने की वजह से वो कोर्ट में पेश नहीं हो सकते। हालांकि इसी के साथ उन्होंने कोर्ट को ये आश्वासन दिया कि हनी सिंह अगली तारिख को कोर्ट में जरूर पेश होंगे। दिल्ली कोर्ट ने यो यो हनी सिंह को सुनवाई की अगली तारीख 3 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

Domestic Violence Case: Yo Yo Honey Singh Singh seeks his exemption from personal appearance citing that he is unwell
शालिनी, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पत्नी शालिनी का आरोप 


शालिनी की रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होने कहा, बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। उन्होने याचिका में बताया कि उनके साथ बहुत ही बुरा सुलूक होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Domestic Violence Case: Yo Yo Honey Singh Singh seeks his exemption from personal appearance citing that he is unwell
हनी सिंह
मुआवजे के रूप में मांगे 10 करोड़
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ इस रिश्ते में जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शलिनी ने कोर्ट से ये भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दे, ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।
 
विज्ञापन
Domestic Violence Case: Yo Yo Honey Singh Singh seeks his exemption from personal appearance citing that he is unwell
हनी सिंह
हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था। हनी सिंह ने लिखा, '20 साल की मेरी साथी/पत्नी, श्रीमती शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी हूं। मेरे गानों के लिए कठोर आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।' इसके अलावा भी हनी सिंह ने अपने दिल की कई सारी बातें लिखी हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed