फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाएगा ये भव्य गाना, स्पेन में शूटिंग की तैयारियां शुरू

Sat, 28 Aug 2021 12:09 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan and deepika padukone to shoot a massively mounted song in spain for film Pathan
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा का जासूसी दुनिया का पहला सिरा मुंबई में शुरू होकर अब रूस पहुंच चुका है, जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस जासूसी दुनिया का विस्तार जल्द ही स्पेन तक होने वाला है। स्पेन में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग करने की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। रूस के बाद सलमान व कैटरीना को भी दूसरे यूरोपीय देशों में फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करने निकलना है। ये बात तो आप पहले से जानते हैं कि आदित्य चोपड़ा की जासूसी दुनिया के तमाम जासूसों का मिलन फिल्म ‘पठान’ में होने वाला है। बहुत संभव है कि ‘टाइगर’ और ‘पठान’ की अगली मुलाकात स्पेन में हो।


 

Shahrukh khan and deepika padukone to shoot a massively mounted song in spain for film Pathan
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वार’ में बनी हिट जोड़ी अपनी अगली ‘पठान’ को हिंदी सिनेमा की भव्यतम फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस फिल्म का लंबा शेड्यूल मुंबई में हो चुका है। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग दुबई में होने की चर्चा रही है लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जल्द ही स्पेन पहुंचने वाले हैं।

Shahrukh khan and deepika padukone to shoot a massively mounted song in spain for film Pathan
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेन में यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘पठान’ के न सिर्फ महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग होगी बल्कि वहां विशाल स्तर पर एक भव्य गाने की शूटिंग की भी तैयारियां चल रही हैं। शाहरुख खान लंबे अरसे से बड़े परदे से दूर हैं। बीच में उनके फिल्म ‘रॉकेट्री’ में किए गए स्पेशल अपीयरेंस से इस साल अपने प्रशंसकों के बीच आने की खुशखबरी आई थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस फिल्म की रिलीज भी अनिश्चितकाल के लिए टल गई। इस फिल्म में शाहरुख का काफी लंबा रोल बताया जाता है और वह फिल्म की पहली रील से लेकर आखिरी रील तक मौजूद बताए जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan and deepika padukone to shoot a massively mounted song in spain for film Pathan
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पठान’ की स्पेन में शूटिंग के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, इन जगहों पर किसी भी हिंदी फिल्म के सांग सीक्वेंस की शूटिंग आज तक नहीं हुई है। सिद्धार्थ आनंद स्पेन में इस शानदार गाने की शूटिंग करेंगे। फिल्म ‘पठान’ की ये तैयारियां काफी गोपनीय तरीके से की जा रही हैं और इससे जुड़ी कोई भी बात लीक न हो सके, इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सिद्धार्थ का इरादा एक ऐसा गाना बनाने का है जो देखने में इतना भव्य हो कि लोग उसे बड़े परदे पर देखने के लिए लालायित हो जाएं। फिलहाल स्पेन में शूटिंग को आसान बनाने के लिए तमाम जरूरी अनुमतियां ली जा रही हैं।

विज्ञापन
Shahrukh khan and deepika padukone to shoot a massively mounted song in spain for film Pathan
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स हिंदी सिनेमा में मार्वेल की एवेंजर्स सीरीज जैसी जासूसों की एक दुनिया रचने के विचार पर अरसे से काम करते रहे हैं। कंपनी की 50वीं सालगिरह पर उन्होंने एक भव्य आयोजन में इसका एलान करने की योजना भी बनाई थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते ये आयोजन हो न सका। यशराज फिल्म्स की सबसे हिट जासूसी फ्रेंचाइजी अभी तक ‘टाइगर’ रही है। ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म ‘वॉर’ ने इस जासूसी दुनिया को आगे बढ़ाया और इसका पूरा विस्तार अब फिल्म ‘पठान’ में होने जा रहा है। फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान और ऋतिक रोशन के स्पेशल अपीयरेंस होने की भी चर्चा अरसे से चलती रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed