सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dostana Priyanka Chopra jOHN abraham abhishek bachchan film completed 14 years dharma productions shares post

Dostana: धर्मा प्रोडक्शंस ने साझा कीं जॉन-अभिषेक और प्रियंका के 'दोस्ताना' की झलकियां, यह है खास वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना' को रिलीज हुए सोमवार को 14 साल हो गए हैं।

Dostana Priyanka Chopra jOHN abraham abhishek bachchan film completed 14 years dharma productions shares post
दोस्ताना - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक 'दोस्ताना' की अनोखी कहानी और इसमें जॉन अब्राहम-अभिषेक बच्चन की मजेदार केमिस्ट्री को कौन भूल सकता है। दोनों की केमेस्ट्री में तड़का लगाने का काम प्रियंका चोपड़ा की हॉटनेस और उनकी अदाकारी ने किया था। एक बढ़िया कॉन्सेप्ट को पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'दोस्ताना' को रूपहले पर्दे पर आए आज पूरे 14 साल हो गए हैं। ऐसे में करण जौहर ने फिल्म के इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना' को रिलीज हुए सोमवार को 14 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा  किया, जिसमें फिल्म के कुछ स्पेशल मोमेंट्स को दिखाया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्ताना के लिए, जिसने 14 साल पहले आपको आज के दिन शानदार समय दिया था।'
Hansika Motwani Wedding: बेहद खास है हंसिका मोटवानी और सोहेल की शादी का कार्ड, दिया गया इंडियन और मॉडर्न टच

विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में प्रियंका, जॉन और अभिषेक के अलावा किरण खेर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 'दोस्ताना' में जॉन और अभिषेक के प्रियंका के घर में कमरा लेने के लिए एक -दूसरे के साथ रिश्ते में होने का झूठा नाटक किया था। बाद में इन दोनों को प्रियंका से प्यार हो जाता है, जहां से कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। साल 2008 में रिलीज हुई करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने की भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाने की अपील, कहा- सपोर्ट करें

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विज्ञापन

आपको बता दें साल 2019 में, करण जौहर ने कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और नवोदित लक्ष्य के साथ 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने का एलान  किया था। लेकिन साल 2021 में, कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच हुई अनबन के कारण अभिनेता को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था। एक साल बाद भी अभी तक 'दोस्ताना 2' पर कोई नया अपडेट नहीं आया है। 
Guneet Monga Wedding: दादी के सामने किया था नाटक, अब असलियत में बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी निर्माता गुनीत मोंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed