Raj Kundra Case: राज कुंद्रा ने जेल में बिताए 63 दिन, गहना वशिष्ठ-शर्लिन जैसी अभिनेत्रियों से कैसे जुड़ा नाम?
राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 29 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील कंटेंट से जुड़े एक मामले में उनके घर और दफ्तर में छापेमारी की। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील कंटेंट से जुड़े एक मामले में राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के घर और दफ्तर में छापेमारी की। यह कार्रवाई 29 नवंबर को की गई। छापेमारी का उद्देश्य अश्लील कंटेंट के प्रसार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक एप के जरिए अश्लील वीडियो का निर्माण और प्रसारण किया था और इससे वह अपने उनके साथियों ने अवैध रूप से पैसे कमाए।
इस मामले में राज कुंद्रा पर बेहद गंभीर आरोप है। बिजनेसमैन पर आरोप है कि वह विहान इंटरप्राइजेज के माध्यम से अश्लील कंटेंट का प्रसार कर रहे थे। उनका यह एप गूगल और एप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध था, लेकिन साल 2021 में इस मामले के सामने आते ही दोनों जगहों से इसे हटा दिया गया था। राज कुंद्रा और उनके साथियों पर यह भी आरोप हैं कि अश्लील कंटेंट के प्रसार के लिए उन्होंने एक सुव्यवस्थित नेटवर्क तैयार किया था, जिसमें वॉट्सऐप ग्रुप्स, मेल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।
इस मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब पुलिस ने मड आईलैंड में छापेमारी कर एक रैकेट का खुलासा किया। इस जांच में कई प्रमुख नाम सामने आए, जिनमें टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम प्रमुख था। गहना वशिष्ठ के माध्यम से पुलिस राज कुंद्रा की कंपनी में कार्यरत उमेश कामत तक पहुंची, जो वीडियो को कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी तक पहुंचाता था। इसके बाद प्रदीप बख्शी उन वीडियोज को एक अन्य ऐप पर अपलोड करता था। पुलिस ने अपने आरोप-पत्र में यह बताया है कि उमेश के मोबाइल से दो वॉट्सएप ग्रुप का भी पता चला, जिनके ग्रुप एडमिन राज कुंद्रा ही थे। इस ग्रुप में एप के कंटेंट में काम करने वालों के पेमेंट के संदर्भ में भी बात हुई थी।
ईडी ने कुछ ही समय पहले मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की है। इसमें जुहू स्थित शिल्पा शेट्टी का फ्लैट, राज कुंद्रा का बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं। यह कार्रवाई 2002 के बिटकॉइन पोंजी स्कीम घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई थी। ईडी की इस कार्रवाई से यह साफ है कि राज कुंद्रा का मामला केवल अश्लील कंटेंट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में भी ईडी के रडार पर हैं।
इस केस में शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और गहना वशिष्ठ जैसी नामी अभिनेत्रियां भी आरोपी हैं। इन अभिनेत्रियों पर आरोप है कि वे राज कुंद्रा के साथ मिलकर अश्लील फिल्मों का निर्माण और वितरण कर रही थीं।
इस मामले में राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा पर कई आरोप थे जिसमें अश्लील सामग्री का निर्माण और प्रसारण करना शामिल था। इसके बाद, राज कुंद्रा ने अपनी जेल यात्रा और अनुभव पर आधारित एक फिल्म 'UT 69' बनाई, जो 3 नवंबर 2023 को रिलीज हुई। फिल्म में राज कुंद्रा ने खुद मुख्य भूमिका निभाई थी।
Tishaa Kumar: तान्या सिंह ने बताई बेटी तिशा कुमार की बीमारी की सच्चाई, बोलीं- उसे कैंसर नहीं था, गलत इलाज...