फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ektaa Kapoor Eyes Sequel To Priyadarshan And Akshay Kumar Bhooth Bangla She Wants To Create Own Franchise

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बनेगा सीक्वल? एकता कपूर तैयार करेंगी पूरी फ्रेंचाइजी! जानें क्या है सच्चाई

Tue, 21 Apr 2026 07:44 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 21 Apr 2026 07:44 PM IST
सार

Bhooth Bangla Sequel: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। लेकिन मेकर्स अभी से ही फिल्म के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं। जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन
Ektaa Kapoor Eyes Sequel To Priyadarshan And Akshay Kumar Bhooth Bangla She Wants To Create Own Franchise
भूत बंगला सीक्वल बनाना चाहती हैं एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की कमबैक फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद से धीमी ही कमाई कर रही है। लेकिन ऐसा लगता है कि मेकर्स फिल्म के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, तभी वो फिल्म के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं। जी हां सही सुना आपने, प्रोड्यूसर एकता कपूर भूत बंगला का सीक्वल बनाना चाहती हैं और वो इसे एक फ्रेंचाइजी के तौर पर विकसित करना चाहती हैं।

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी बनाना चाहती हैं एकता 
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ की निर्माता एकता कपूर फिल्म के सीक्वल पर विचार कर रही हैं। उनकी योजना इसे एक फुल-फ्लेज्ड फ्रैंचाइज में बदलने की भी है। एकता कपूर के करीबी एक सूत्र ने बताया, ‘भूत बंगला को परिवारों से मिल रहे प्यार और प्रतिक्रिया को देखते हुए निर्माता निश्चित रूप से इस फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह एक रोमांचक क्षेत्र है और इसलिए सीक्वल बनने की पूरी संभावना है।’ हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एकता की रुचि को देखते हुए, वह इस क्षेत्र में और भी कहानियों के साथ वापसी करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ektaa Kapoor Eyes Sequel To Priyadarshan And Akshay Kumar Bhooth Bangla She Wants To Create Own Franchise
'भूत बंगला' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर धीमी है ‘भूत बंगला’ की रफ्तार
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। हालांकि, फिल्म को अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी के फैन काफी पसंद भी कर रहे हैं।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उतनी दमदार नहीं रही, जितनी उम्मीद थी। शुरुआती पांच दिनों में खबर लिखे जाने तक फिल्म सिर्फ 70 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई है।

Ektaa Kapoor Eyes Sequel To Priyadarshan And Akshay Kumar Bhooth Bangla She Wants To Create Own Franchise
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में अक्षय के साथ है दमदार कास्ट
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी सरीखे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक महल की है, जिसमें अजीब-अजीब हरकतें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed