फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Esha Deol comeback on big screen with actor Amit Sadh encounter specialist in Sachin Saraf film

Esha Deol: ओटीटी के बाद एशा की बड़े परदे पर वापसी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने अमित साध की बनी हीरोइन

Sun, 15 Jan 2023 04:30 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 15 Jan 2023 04:30 PM IST
सार

अरसे बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहीं एशा देओल कहती हैं, ‘इस फिल्म में मेरी भूमिका जीवन में महिलाओं के विकास को दर्शाती है। यह एक मजबूत लेकिन सरल संदेश देती है कि एक महिला सबकुछ हासिल कर सकती है।
 

विज्ञापन
Esha Deol comeback on big screen with actor Amit Sadh encounter specialist in Sachin Saraf film
एशा देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता सनी देओल के साथ निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्मों में खूब ट्यूनिंग जमाने वाले सहायक निर्देशक सचिन सराफ अब अपनी पहली फिल्म बनाने जा रहे हैं। और, अपनी पहली फिल्म में वह वापसी कराने जा रहे हैं देओल परिवार की बिटिया एशा देओल की। शादी के बाद लंबे समय तक अभिनय से दूर रहीं एशा ने हाल ही में डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘रुद्र’ से दोबारा अभिनय शुरू किया है। ओटीटी के बाद अब एशा ने सिनेमा की तरफ ये बड़ा कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन

अरसे बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहीं एशा देओल कहती हैं, ‘इस फिल्म में मेरी भूमिका जीवन में महिलाओं के विकास को दर्शाती है। यह एक मजबूत लेकिन सरल संदेश देती है कि एक महिला सबकुछ हासिल कर सकती है। मेरा किरदार प्रभावी रूप से दर्शाता है कि कैसे एक महिला खुद को खोजती है और जीवन में कुछ बड़ा करती है।’ निर्देश सचिन सराफ की इस फिल्म में एशा देओल के हीरो होंगे, ओटीटी पर कई कामयाब वेब सीरीज में दिखते रहे अभिनेता अमित साध।


इसे भी पढ़ें- Mission Majnu: मिशन मजनू के ट्रेलर को जमकर ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी, बर्गर को टोपी पहनाकर कह रहे- आदाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित साथ की फिल्म ‘काय पो छे’ की याद करते हुए एशा देओ कहती हैं कि अमित हिंदी सिनेमा के कलाकारों की नई पीढ़ी के एक बेहतर और करिश्माई अभिनेता हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने अजय देवगन के वेब शो 'रुद्र' के साथ अपनी वापसी की। मैं सुनील शेट्टी के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हूं। इन दोनों अभिनेताओं के साथ काम करते करते मैं काफी सहज हो चुकी हूं। अमित साध के साथ काम करने का ये अनुभव एक नया अनुभव होगा और मेरा विश्वास है कि हर अनुभव हमें जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।’

विज्ञापन

सचिन सराफ निर्देशित इस फिल्म में एशा देओल और अमित साध के साथ तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी की भी अहम भूमिकाएं हैं। अमित साध के किरदार के बारे में बताया जाता है कि वह इस फिल्म में एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के निर्माता प्रदीप रंगवानी हैं और इस फिल्म को वह अपनी कंपनी यूवी फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Honey Singh: 'जो बीमारी मुझे हुई, वो मेरे दुश्मन को भी न हो...हर दिन मौत की दुआ करता था' बोले- हनी सिंह

गौरतलब है कि निर्देशक सचिन सराफ लंबे समय तक दिग्गज निर्देशक अनिल शर्मा के सहायक रहे हैं। उन्होंने देओल परिवार के साथ अलग अलग फिल्मों के दौरान लंबा समय बिताया है। सचिन का जिक्र चलने पर एशा कहती हैं, ‘वह एक उत्साही निर्देशक हैं। मुझे यकीन है कि उनके साथ काम करना अच्छा रहेगा। फिल्म की जो कहानी उन्होंने चुनी है, वह मुझे बेहद पसंद है। मुझे भरोसा है कि ये फिल्म हम सबके लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed