सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Esha deol reveals parents Hema Malini and Dharmendra stardom did not impact her childhood

Esha Deol: ईशा देओल पर नहीं पड़ा धर्मेंद्र और हेमा के स्टारडम का असर, इस तरह बीता अभिनेत्री का बचपन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 May 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

ईशा देओल ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि कभी उनपर या उनके बचपन पर माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के स्टारडम का असर नहीं पड़ा।

Esha deol reveals parents Hema Malini and Dharmendra stardom did not impact her childhood
ईशा देओल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी हैं। स्टार किड होने के बावजूद ईशा का बचपन बेहद सामान्य रूप से गुजरा। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने खुद किया। हाल ही में दिए इंटरव्यू में ईशा ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र और हेमा अपने समय के सबसे बड़े सितारे थे, लेकिन उस समय अभिनेत्री का बचपन सामान्य रहा, क्योंकि तब स्टार किड्स को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती थी और न ही कोई भी वास्तव में इस स्थिति पर ध्यान देता था।

Trending Videos

कैसा बीता ईशा का बचपन?

ईशा ने अपने बचपन के बारे में खुलासा किया और कहा कि वह समय बहुत अलग था। इसे इतना महत्व नहीं दिया गया था। हमें भी कभी महत्व नहीं दिया गया। हम स्कूल गए, हमारे साथ बहुत सामान्य व्यवहार किया गया। मैंने बहुत सारे खेल खेले, जिसके लिए हमें ट्रेन से राज्य स्तर, जिला स्तर तक यात्रा करनी पड़ी। मुझे वह सब करने की अनुमति मिल गई और मुझे यह बहुत अच्छा लगा। किसी ने मुझे वास्तव में यह महसूस नहीं कराया कि मैं इस दुनिया से बाहर हूं यानी कि मैं एक स्टार किड हूं। वास्तव में किसी ने इसकी परवाह नहीं की।

AR Rahman: एआर रहमान ने साझा किया मस्जिद में हिंदू शादी का वीडियो, 'द केरल स्टोरी' पर इस अंदाज में साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

आज के स्टार किड्स क्यों होते हैं ट्रोल?

ईशा ने कहा कि मुझे पता था कि मेरे माता-पिता बड़े स्टार हैं और उन्होंने कमाल की फिल्में की हैं। मैं उनकी फिल्में देखा करती थी। मैं उनकी एक फिल्म रोज देखना पसंद करती थी। इस तरह मुझे पता चला कि वह अभिनेता और अभिनेत्री हैं। अब पैपराजी का दौर आ गया है, जो स्टार किड्स पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिस कारण लगातार सोशल मीडिया पर सेलेब्स और उनके बच्चों की आलोचना होती रहती हैं।

Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट आई सामने, सलमान खान की राह पर चलेंगे अक्षय-टाइगर

बिकिनी के लिए मां से ली थी इजाजत

ईशा देओल ने अपनी फिल्मों को लेकर भी बात की। उन्होंने 'धूम' फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इस फिल्म में बिकिनी पहनकर सीन्स शूट करने के लिए उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी से इजाजत ली थी, क्योंकि वह काफी डरी हुई थीं, तब हेमा ने उन्हें हिम्मत दी थी और सीन अच्छे से शूट करने के लिए कहा था। 

Arjun Rampal: जब 'ओम शांति ओम' में नेपो किड बन गए थे शाहरुख, किंग खान के इस किरदार ने अर्जुन को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed