फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farah Khan: फराह खान ने बच्चों संग तोड़ीं एक के बाद एक प्लेट, यूजर्स बोले- जब बर्बाद करने के लिए बहुत पैसा हो

Sat, 27 Aug 2022 11:46 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 11:46 AM IST
सार

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक रेस्तरां में अपने बच्चों संग प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं। यूजर्स ने इस पर गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
farah khan breaks plates with kids following a greek tradition users says total waste of money
फराह खान अपने बच्चों संग प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं - फोटो : insta

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। फराह खान को उनके बॉसी अंदाज के लिए भी जाना जाता है, लेकिन वह आज अपने बच्चों संग छोटी बच्ची बनी हुई नजर आ रही हैं। फराह ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने बच्चों संग प्लेट्स तोड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स फराह खान को प्लेट तोड़कर पैसा बर्बाद न करने को भी कहते नजर आ रहे हैं।

farah khan breaks plates with kids following a greek tradition users says total waste of money
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने जाहिर किया गुस्सा
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह अपने बच्चों ज़ार, आन्या और दीवा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में चारों को चीनी मिट्टी की बनी बहुत सारी प्लेट तोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स को फराह की ये मस्ती पसंद आ रही है और ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट किए लेकिन कुछ ने गुस्सा भी जाहिर किया है।

Anushka Sharma: अनुष्का ने साझा की लेटेस्ट तस्वीरें, क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड में हैं एक्ट्रेस
 

farah khan breaks plates with kids following a greek tradition users says total waste of money
फराह खान - फोटो : instagram/farahkhankunder/

बोलीं दिल से बेहतर है प्लेट तोड़ों
फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "दिलों से बेहतर है प्लेट तोड़ो...(हालांकि गंदगी को कौन साफ करेगा?)"। इसी के साथ उन्होंने हैशटैग से बताया कि ये एक ग्रीक ट्रेडिशन है। वीडियो क्लिप में फराह और उनके बच्चे मुंबई के एक रेस्तरां में प्लेट तोड़ते दिख रहे हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

विज्ञापन
विज्ञापन
farah khan breaks plates with kids following a greek tradition users says total waste of money
फराह खान अपने बच्चों के साथ - फोटो : instagram/farahkhankunder/

यूजर्स बोले पैसे की बर्बादी
फराह खान का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'जब आपके पास बर्बाद करने के लिए बहुत पैसा हो'। वहीं दूसरे ने लिखा- "आप ये सब क्यों कर रहे हो? किसी गरीब के लिए बहुत कॉस्टली होते हैं ये! अगर आपके पास ये सब एक्स्ट्रा हैं तो मैं मेरी रिक्वेस्ट है कि प्लीज इन प्लेट्स को मत तोड़िए! दान कर दीजिए"। इसी तरह से बाकी भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।

Kapil Sharma: हॉट पिंक टी-शर्ट पहन फुल स्वैग में दिखे कपिल शर्मा, तमन्ना भाटिया से कही ये बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed