फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohanlal: इस बहुभाषी फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल, पिता के रोल में दिखाएंगे रौब

Sat, 27 Aug 2022 11:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Aug 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Vrushabha: Megastar Mohanlal is going to play lead role in multilingual movie based on father son drama
मोहनलाल - फोटो : Social media
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही मेगास्टार एक बहुभाषी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है- 'वृषभ'। यह फिल्म एवीएस स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस की जाएगी। एवीएस स्टूडियोज ने खुद इस बात का एलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म को मलयालम और तेलुगू में शूट किया जाएगा। वहीं, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में इसे डब किया जाएगा।

 
Vrushabha: Megastar Mohanlal is going to play lead role in multilingual movie based on father son drama
मोहनलाल - फोटो : Instagram

तेलुगू स्टार को भी कास्ट करने की तैयारी
इस फिल्म का निर्देशन नंदा किशोर करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में प्यार और बदले की भावनाओं को दिखाया जाएगा। कई सुपरहिट मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मोहनलाल इस फिल्म में पिता का रोल अदा करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मोहनलाल के पुत्र के रोल के लिए मेकर्स एक बड़े तेलुगू स्टार को कास्ट करने की तैयारी में हैं।

Vrushabha: Megastar Mohanlal is going to play lead role in multilingual movie based on father son drama
मोहनलाल

स्क्रिप्ट पर है खास फोकस
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। फिल्म को एवीएस स्टूडियोज के बैनर तले अभिषेक व्यास, प्रवीर सिंह और श्याम सुंदर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर खासतौर से ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म और मोहनलाल के रोल को लेकर अभिषेक व्यास का कहना है, 'मेगास्टार मोहनलाल के साथ काम करते हुए बेहद उत्सुक हूं। वह ऐसे अभिनेता हैं, जिनका काम मुझे हमेशा पसंद आया है। हमारे पास एक सॉलिड स्क्रिप्ट है और मुझे यकीन है कि हम 'वृषभ' के साथ दर्शकों का मनोरंज करने में कामयाब होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vrushabha: Megastar Mohanlal is going to play lead role in multilingual movie based on father son drama
मोहनलाल

पांच साल से चल रहा काम!
वहीं फिल्म को लेकर मोहनलाल का कहना है कि उन्होंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म में काम करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पिता-पुत्र की शानदार कहानी पर आधारित है। निर्देशक नंदा किशोर का कहना है, 'किरदार हर फिल्म की जान होते हैं, जो दर्शकों को जुड़ने में मदद करते हैं और वर्षों तक याद रहते हैं।' उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच साल से इस फिल्म को लिख रहे हैं। नंदा किशोर ने कहा, 'मोहनलाल के साथ काम करते हुए ऐसा लग रहा है, मानो कोई सपना सच हो रहा है।

Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, 'भोला शंकर' का नया पोस्टर रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed