फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: हॉट पिंक टी-शर्ट पहन फुल स्वैग में दिखे कपिल शर्मा, तमन्ना भाटिया से कही ये बात

Sat, 27 Aug 2022 11:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 27 Aug 2022 11:28 AM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कपिल एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
comedian kapil sharma shared his new photo in hot pink tshirt
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शानदार कॉमेडी के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कपिल एक बार फिर लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनके शो द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी हुआ, जिसके बाद से ही फैंस उनके इस शो का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कपिल अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी काफी चर्चा में थे। उनके नए लुक की तस्वीर सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान था। इसी बीच अब कपिल अपनी एक और तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। 

 

comedian kapil sharma shared his new photo in hot pink tshirt
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस नई फोटो में कपिल  हॉट पिंक कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने आंखों में चश्मा भी लगाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा,  'मैंने अभी गूगल किया है। क्या आप इसे पढ़ रही हैं तमन्ना भाटिया। क्या लड़के पिंक पहन सकते हैं? हां, आपने सही पढ़ा। असली मर्द पिंक पहनते हैं। पिंक लड़कों के लिए एक मैस्कुलिन और कूल रंग है। 

The Kapil Sharma Show: क्या सुमोना चक्रवर्ती को भूल गए कपिल शर्मा? शो के नए प्रोमो में सामने आई सच्चाई

comedian kapil sharma shared his new photo in hot pink tshirt
अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा - फोटो : social media

उन्होंने आगे लिखा कि, इतिहास में पिंक महिलाओं से जुड़ा रंग नहीं था। 18वीं शताब्दी में मर्द गुलाबी सिल्क के सूट पहनने के लिए जाने जाते थे, जिनमें फ्लोरल डिजाइन होता था। मर्द पिंक पहनते हैं और इससे आपकी मर्दानगी खत्म नहीं होती।' अपने इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को भी टैग भी किया है। कपिल की इस फोटो उनके फैंस और इंडस्ट्री से उनके दोस्त काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर सभी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा, 'नहीं पाजी आपने अपने बढ़िया लुक से सबको गूगली दे दी।' 

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)





The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नजर आएगी टीवी के ये खूबसूरत एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian kapil sharma shared his new photo in hot pink tshirt
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अर्चना पूरन सिंह ने कमेंट किया, 'असल में तुमने शो के आखिरी एपिसोड में जो हॉट पिंक आउटफिट पहना था, वह मेरा पसंदीदा कपिल लुक है। मैंने गिन्नी को मैसेज भी किया था, क्योंकि वो तुम्हें स्टाइल कर रही हैं। अपनी स्टाइलिस्ट मत बदलना प्लीज।'  वहीं, भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, 'क्या बात है, हीरो लुक। अक्षय कुमार फेल कर दिया, किलर लुक।' इसके अलावा फैंस भी कमेंट कर कपिल के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा जल्द ही अपने कॉमेजी शो के साथ वापसी करने वाले हैं। द कपिल शर्मा शो का चौथा सीजन 10 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें कई नए चेहरे नजर आएंगे। 

The Kapil Sharma Show: शो के नए सीजन के लिए गिन्नी ने बदला कपिल शर्मा का लुक, फैंस बोले- कौन है ये बंदा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed