फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Take Fun Dig At Vashu Bhagnani And Varun Dhawan Legal Dispute In Her Vlog

क्या सुलझ गया वाशु भगनानी और वरुण धवन के बीच का विवाद? फराह खान के व्लॉग में मिला हिंट; जानें पूरा मामला?

Sat, 06 Jun 2026 08:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 06 Jun 2026 08:38 AM IST
सार

Vashu Bhagnani And Varun Dhawan Controversy: वरुण धवन की हाल ही में एक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज के बीच फराह खान अपने व्लॉग के लिए वरुण धवन के घर पहुंचीं। बातों-बातों में ही उन्होंने वाशु भगनानी और वरुण धवन से जुड़ी कंट्रोवर्सी का जिक्र किया। इस पर वरुण ने क्या कहा? जानिए। 

विज्ञापन
Farah Khan Take Fun Dig At Vashu Bhagnani And Varun Dhawan Legal Dispute In Her Vlog
वरुण धवन और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के क्या है पूरा मामला? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अक्सर फिल्मी कलाकारों के घर जाती हैं। वरुण धवन के घर भी वह पहुंचीं। इस व्लॉग में डायरेक्टर और वरुण के पिता डेविड धवन भी नजर आए। व्लॉग में ही डेविड, वरण धवन और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बीच की कंट्रोवर्सी के बारे में फराह ने मजाकिया अंदाज में बात की, इस पर वरुण ने भी जवाब दिया। इस विवाद काे क्या सच में वरुण ने वाशु भगनानी के साथ सुलझा लिया है? या अभी यह मामला और बिगड़ेगा?

विज्ञापन

Farah Khan Take Fun Dig At Vashu Bhagnani And Varun Dhawan Legal Dispute In Her Vlog
फराह खान के व्लॉग में वरुण धवन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वाशु भगनानी के साथ हुए विवाद पर क्या बोले वरुण धवन?
वरुण धवन ने फराह खान के व्लॉग में अपने घर के बारे में कहा, ‘यह ट्रंप के घर से भी बेहतर है। मैं दिलीप (फराह का कुक) के लिए कुछ लाया हूं।’ इस पर फराह ने उनसे पूछा, ‘तुम मेरे लिए कुछ नहीं लाए? तुम देर से आए हो।’ आगे मजाकिया अंदाज में फराह ने कहा, ‘क्या तुम वाशु (प्रोड्यूसर वाशु भगनानी) जी से मिलने गए थे?’ इस पर वरुण ने जवाब दिया, ‘मैं वही मामला सुलझाने गया था।’
अब यह बात वरुण ने भी मजाक में कही है या फिर वह सच में प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के साथ हुए विवाद को सुलझा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan Take Fun Dig At Vashu Bhagnani And Varun Dhawan Legal Dispute In Her Vlog
प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और वरण धवन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है वाशु भगनानी और डेविड धवन के बीच का विवाद?
बीते दिनों प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इन सबके खिलाफ 400 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे का कनेक्शन वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के एक गाने ‘चुनरी चुनरी’ से जुड़ता है।
वाशु भगनानी के मुताबिक फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गानों को बिना इजाजत के वरुण की फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। इसमें ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ जैसे गाने शामिल हैं। वाशु ने कोर्ट का रूख इसलिए किया है, क्योंकि वह इस मामले में ऑडियो राइट्स को रद्द कराना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed