फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix: जल्द आने जा रही है पहली पाकिस्तानी ऑरिजनल वेब सीरीज, एक साथ नजर आएंगे फवाद माहिरा संग ये बड़े सितारे!

Thu, 24 Aug 2023 10:00 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 24 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

भारतीयों के बीच कई पाकिस्तानी सितारे बहुत प्रसिद्ध हैं। दर्शक इन सितारों के सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक को देखना काफी पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Fawad Khan mahira khan hania aamir sanam saeed in netflix first pakistani original web series
फवाद खान और माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीयों के बीच कई पाकिस्तानी सितारे बहुत प्रसिद्ध हैं। दर्शक इन सितारों के सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक को देखना काफी पसंद करते हैं। फवाद खान और माहिरा खान, पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स हैं। दोनों अपने मुल्क की कई सक्सेसफुल फिल्मों और वेब सीरीज में साथ नजर आ चुके हैं। 

Fawad Khan mahira khan hania aamir sanam saeed in netflix first pakistani original web series
फवाद खान और माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ही सितारे बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। अब इनसे जुड़ी जो खबर सामने आ रही है, वो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद खान और माहिर खान नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ऑरिजिनल सीरीज में साथ काम करेंगे। ये 2013 के उर्दू नॉवेल 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ऑफिशियल अडेप्टेशन है। सीरीज फरहत इश्तियाक द्वारा लिखी जाएगी। फरहत ने 'हमसफर' नॉवेल भी लिखा था। माहिरा और फवाद ने दमदार एक्टिंग की थी। ये शो इंडिया में भी खूब पॉप्युलर हुआ था।

Fawad Khan mahira khan hania aamir sanam saeed in netflix first pakistani original web series
माहिरा खान - फोटो : social media

यह शो सिकंदर के इर्द-गिर्द होगा, जो हार्वर्ड में लॉ का स्टूडेंट है। वो एक ऐसी घटना देखता है, जो उसके लिए जीवन बदलने वाली साबित होती है। बाद में, उसकी मुलाकात लीजा नामक एक प्रतिभाशाली कलाकार से होती है, जिसका अतीत परेशानी भरा रहा है। उनके रास्ते इटली में मिलते हैं और शो का बाकी हिस्सा उनकी लाइफ को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fawad Khan mahira khan hania aamir sanam saeed in netflix first pakistani original web series
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

फवाद खान और माहिरा खान के अलावा इस शो में सनम सईद (जिनके साथ फवाद ने जिंदगी गुलजार है में काम किया था), अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अजीज, हानिया आमिर, खुशाल खान और नादिया जमील भी सपोर्टिंग रोल में होंगे।

यह भी पढ़ें: नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश ही निभाएंगे रावण का किरदार! फिल्म के लिए अभिनेता का लुक टेस्ट जारी

विज्ञापन
Fawad Khan mahira khan hania aamir sanam saeed in netflix first pakistani original web series
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फवाद ने 'खूबसूरत', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्में कीं, जबकि माहिरा ने शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इन दिनों वो पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो बॉयफ्रेंड सलीम करीम संग अगले महीने सितंबर में निकाह करने वाली हैं। ये माहिरा की दूसरी शादी होगी। पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें:  25 फीसदी फॉलोअर्स भी फिल्म देखने आ जाएं, तो फिल्म हिट हो जाएगी, पर ऐसा होता नहीं हैं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed