फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश ही निभाएंगे रावण का किरदार! फिल्म के लिए अभिनेता का लुक टेस्ट जारी

Thu, 24 Aug 2023 09:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Aug 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
yash is playing ravana in nitesh tiwari ramayana actor undergone multiple look tests for  film reports
यश - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष की असफलता के बाद भारतीय सिनेमा रामायण का एक और संस्करण पेश करने के लिए तैयार है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म काफी समय से स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। राम और सीता की भूमिकाओं में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कास्ट करने की खबरें हैं, लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इन चर्चाओं के बीच सबसे अधिक शोर तब मचा, जब खबर आई कि केजीएफ फेम यश रामायण में रावण की भूमिका निभाएंगे। लेकिन बीच में इस बात की भी खबर थी कि यश रावण का किरदार नहीं निभाएंगे। अब सामने आ रहा है कि केजीएफ स्टार यश को रावण की भूमिका के लिए कुछ लुक टेस्ट से गुजरना होगा।

yash is playing ravana in nitesh tiwari ramayana actor undergone multiple look tests for  film reports
यश - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण फिल्म में राम के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आया है, लेकिन सीता की भूमिका के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री को प्रस्ताव नहीं दिया गया है, लेकिन आलिया का नाम चर्चा में है। लेकिन, रावण की भूमिका पर काम आगे बढ़ रहा है और निर्माता यश के साथ कुछ लुक टेस्ट कर रहे हैं। हालांकि, यश को भी अभी तक इस रोल के लिए फाइनल नहीं किया गया है। वे सिर्फ रावण के रोल पर काम कर रहे हैं और इसके लिए यश ने हाल ही में कई लुक टेस्ट किए हैं। यश का लुक फाइनल होना अभी बाकी है। वहीं खबरें हैं कि सीता और हनुमान की कास्टिंग में निश्चित रूप से कुछ महीने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें- Ananya Pandey: 25 फीसदी फॉलोअर्स भी फिल्म देखने आ जाएं, तो फिल्म हिट हो जाएगी, पर ऐसा होता नहीं हैं...

yash is playing ravana in nitesh tiwari ramayana actor undergone multiple look tests for  film reports
यश - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार, रामायण के लिए निर्माता किसी जल्दी में नहीं हैं और हर कदम को अंतिम रूप देने से पहले पर्याप्त समय ले रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जो कि काफी हद तक सच है। लेकिन रामायण में किसी भी रोल के लिए किसी एक्ट्रेस से संपर्क नहीं किया गया है। दरअसल, फिल्म अभी तक उस स्टेज तक नहीं पहुंची है जहां वह किसी को सीता का रोल ऑफर करें। इसलिए सीता की भूमिका के लिए अभी तक किसी से संपर्क नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yash is playing ravana in nitesh tiwari ramayana actor undergone multiple look tests for  film reports
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, बवाल के प्रमोशन के दौरान, निर्देशक नितेश तिवारी ने रामायण के अपने संस्करण के बारे में बात की थी और एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मेरा सवाल बहुत सरल है। मैं जो भी सामग्री बनाता हूं उसका उपभोक्ता भी हूं और अगर मैं खुद को ठेस नहीं पहुंचाऊंगा तो मुझे पूरा विश्वास है कि मैं किसी और को भी ठेस नहीं पहुंचाऊंगा।' वहीं आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म रिलीज होते ही विवादों में आ गई थी, क्योंकि दर्शकों को इसके डायलॉग बेहद आपत्तिजनक लगे। फिल्म की प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा आलोचना की गई थी। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
yash is playing ravana in nitesh tiwari ramayana actor undergone multiple look tests for  film reports
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media

'रामायण' के साथ फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म देने के लिए तैयार हैं। बताया जाता है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले वीएफएक्स टीम अपने काम में जुट गई है। जबकि शूट के लिए कई ग्रैंड सेट भी तैयार किए जाने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed