फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Baby John Actor Varun Dhawan Attends Annual Day Of School For Underprivileged Children

Varun Dhawan: मुंबई में खास बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए बेबी जॉन, देखिए स्कूल पहुंचे वरुण धवन का डांस धमाल

Sat, 07 Dec 2024 04:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

जल्द ही वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का एक गाना ‘नैन मटका’ काफी पॉपुलर हो रहा है। वरुण धवन ने मुंबई के एक स्कूल के वार्षिक दिवस में इसी गाने पर डांस किया। साथ ही स्कूली बच्चों को एक जरूरी मैसेज भी दिया। 
 

विज्ञापन
Film Baby John Actor Varun Dhawan Attends Annual Day Of School For Underprivileged Children
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। अपनी इस फिल्म को लेकर वरुण काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के एक गाने ‘नैन मटका’ में वरुण धवन का कमाल का डांस दर्शकों को, खासकर छोटे बच्चों को काफी पसंद आया है। इस गाने पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बन रही हैं। हाल ही में वरुण धवन, मुंबई के लिटिल एंजेल स्कूल के वार्षिक दिवस में नजर आए। यह स्कूल गरीब बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाता है। इस स्कूल के इंवेट में शामिल होकर वरुण काफी खुश नजर आए। 

विज्ञापन

वरुण धवन ने दिया बच्चों को मैसेज  
वरुण धवन ने स्कूल के वार्षिक दिवस में बताया कि इस स्कूल के कई बच्चे अच्छी जगहों पर पहुंच गए हैं। एक बच्चा तो डॉक्टर तक बना है। इसके अलावा वरुण ने बच्चों को एक जरूरी मैसेज भी दिया है। उन्होंने भगवान राम और रावण का उदाहरण दिया, जिसमें वह कहते हैं कि रावण को अपने ज्ञान का अंहकार था और भगवान राम को अंहकार का ज्ञान था। इस बात के जरिए वह बच्चों को बताना चाहते हैं कि ज्ञान के माध्यम से जिंदगी को पॉजिटिविटी तरीके से बदला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Baby John Actor Varun Dhawan Attends Annual Day Of School For Underprivileged Children
स्कूल फंक्शन में बच्चों के साथ वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मस्ती भरे अंदाज में किया डांस 
बच्चों को मैसेज देने के अलावा वरुण धवन ने उनके साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन ’के गाने ‘नैन मटका’ पर डांस भी किया। बच्चे भी वरुण के साथ डांस करके काफी खुश नजर आए।
Baby John Trailer: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन 'बेबी जॉन' के ट्रेलर लॉन्च की हो रही भव्य तैयारी

विज्ञापन

फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए  
वरुण धवन ने इंवेट खत्म होने के बाद बच्चों के साथ और स्कूल टीचर के साथ फोटो भी खिंचवाए। कई फैंस ने भी वरुण धवन के साथ फोटो क्लिक करवाए, उनके फैंस को अब वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का इंतजार है, इस फिल्म में वह बेहतरीन एक्शन सींस करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed