फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खराब रेटिंग पर सलमान का ताना- 'मुझे लगा था -3 स्टार मिलेंगे'

Sat, 24 Jun 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा रॉय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा रॉय Updated Sat, 24 Jun 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
film critics give very bad rating to salman khan tubelight
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूस नहीं दिए हैं। क्रिटिक्स की मानें तो 'ट्यूबलाइट' में वो बात नहीं हैं जो 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' में थी। कई क्रिटिक्स ने तो इस फिल्म को एक और डेढ़ स्टार देकर निराशाजनक बताया है। 

 
film critics give very bad rating to salman khan tubelight
- फोटो : SELF
हाल ही में जब क्रिटिक्स की तरफ से मिली कम रेटिंग्स के बारे में सल्लू से पूछा गया तो उनका रिएक्‍शन देखने लायक था। उन्होंने कहा, 'मैंने तो सोचा था मेरी फिल्म को माइनस तीन या माइनस चार रेटिंग मिलेगी लेकिन क्रिटिक्स ने अच्छा किया। उन्होंने मेरी फिल्म को 1 से डेढ़ स्टार दिए हैं।'

 
film critics give very bad rating to salman khan tubelight
हालांकि सलमान के इस बयान से लगा कि वो क्रिटिक्स को ताना मार रहे हैं। सलमान ने अपनी इस फिल्म का रिव्यू करते हुए बताया कि ये कोई उधम मचाने वाली फिल्म नहीं है। ये एक इमोशनल फिल्म है जो कठोर दिल वालो की आंखों में भी आंसू ला देगी। इसलिए हो सके तो आप अपने पूरे परिवार के साथ थियेटर जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
film critics give very bad rating to salman khan tubelight
जब सलमान से पूछा गया कि पब्लिक की तरफ से भी उनकी फिल्म को ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। तब सलमान ने कहा, 'क्या आपको मेरे चेहरे पर कोई परेशानी दिखाई दे रही है क्योंकि मुझे पता है ये फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस कर लेगी और लोग इसे पंसद भी करेंगे।'

 
विज्ञापन
film critics give very bad rating to salman khan tubelight
बता दें कि ईद के मौके पर हमेशा से ही सलमान का जलवा दिखाई देता रहा है। उसके मुकाबले 'ट्यूबलाइट' की शुरुआत धीमी रही है।  उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को ईद के दिन बॉक्स आफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed