फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को सुपरस्टार बनाने वाले प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन

Thu, 21 Feb 2019 10:44 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 21 Feb 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Film producer Rajkumar Barjatya passed away
Rajkumar Barjatya - फोटो : social media
'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' जैसे पारिवारिक ड्रामा फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाले मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन हो गया है। फिल्म क्रिटिक्स अक्षय राठी ने ट्वीट में लिखा- 'श्री राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। राजबाबू राजश्री प्रोडक्शंस के बहुत ही मजबूत स्तंभ थे। वह अपनी फिल्मों के बहुत जुनूनी थे और इस उम्र में भी बहुत मेहनती थे। राजश्री में मुलाकात के दौरान उनके साथ हुई बातचीत और उनके साथ पलों को मैं बहुत याद करूंगा।
Film producer Rajkumar Barjatya passed away
rajkumar barjatya - फोटो : social media
वहीं राजकुमार बड़जात्या के प्रोड्क्शन हाउस राजश्री ने भी ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि राजश्री ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जो बेहद शानदार रहीं। इसमें 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
 
Film producer Rajkumar Barjatya passed away
rajkumar barjatya - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, राजकुमार बड़जात्या का निधन गुरुवार सुबह को मुंबई के ए.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Film producer Rajkumar Barjatya passed away
rajkumar barjatya - फोटो : social media
राजश्री ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इस प्रोड्क्शन हाउस का संचालन अब सूरज बड़जात्या करते हैं। बात करें राजकुमार बड़जात्या के प्रोड्क्शन हाउस राजश्री की तो, इसकी शुरुआत साल 1947 के दौरान उनके पिता ताराचंद बड़जात्या ने की थी। राजकुमार बड़जात्या ने बतौर सह-निर्माता कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 

 
विज्ञापन
Film producer Rajkumar Barjatya passed away
rajkumar barjatya - फोटो : social media
उन्होंने 1960-1980 तक कई फिल्मों में सह-निर्माता की भूमिका निभाई। राजकुमार बड़जात्या द्वारा प्रोड्यूस की गई आखिरी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हम चार' थी। उनके नेतृत्व में बनी कई शानदान फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से भी साम्मनित किया जा चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed