फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film will be made on sukesh chandrashekhar 200 crore money laundering case nora fatehi jacqueline fernandez

Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर बनेगी फिल्म, नोरा और जैकलीन भी निभाएंगी मुख्य भूमिका?

Sun, 12 Mar 2023 04:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Mar 2023 04:46 PM IST
सार

खबरों के अनुसार इस फिल्म में सुकेश के जीवन पर आधारित पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इसमें उनकी निजी जिंदगी से लेकर ठगी तक सारी बातें हो सकती हैं।

विज्ञापन
film will be made on sukesh chandrashekhar 200 crore money laundering case nora fatehi jacqueline fernandez
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही का भी नाम शामिल है। अब खबर आ रही है कि आरोपी सुकेश पर एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण आनंद कुमार करने जा रहे हैं। बता दें कि इस मामले में आनंद कुमार जेल भी पहुंचे थे। यहां पहुंच कर उन्होंने जेल के अधिकारियों से सुकेश की पूरी कहानी भी जानी है।

विज्ञापन


निजी जिंदगी पर आधारित होगी फिल्म 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में सुकेश के जीवन पर आधारित पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इसमें उनकी निजी जिंदगी से लेकर ठगी तक सारी बातें हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में सुकेश का जिन अभिनेत्रियों के साथ संबंध रहा है, उस बात का जिक्र हो सकता है। इस फिल्म में जैकलीन और नोरा फतेही का भी अहम किरदार हो सकता है, क्योंकि दोनों अभिनेत्रियों का सुकेश की जिंदगी में अहम किरदार है। कुछ दिनों पहले सुकेश-जैकलीन की लव स्टोरी पर वेब सीरीज बनने की खबर भी सामने आई थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Dalljiet Kaur: निखिल से शादी करने से पहले दलजीत कौर ने दोस्तों संग की पार्टी, ब्राइडल शावर का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद है सुकेश
बता दें कि 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह मुख्य आरोपी है। चंद्रशेखर पर यह भी आरोप है कि उसने राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने और कथित रूप से फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed