फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Farhan Akhtar has confirmed that Don 3 with Ranveer Singh in the lead will Begin shooting next year

Don 3: रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी! इस दिन शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग, फरहान अख्तर ने की पुष्टि

Thu, 20 Jun 2024 03:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने बहुप्रतीक्षित ' डॉन 3 ' को लेकर अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि की है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी भी पटरी पर है। हाल ही में अफवाहों उड़ी थीं, जिसमें कहा गया था कि फिल्म को कई देरी के कारण रोक दिया गया है। अब फरहान ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Filmmaker Farhan Akhtar has confirmed that Don 3 with Ranveer Singh in the lead will Begin shooting next year
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर ने जब से यह एलान किया है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' में मुख्य अभिनेता का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे, तब से फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। 'डॉन' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में रणवीर सिंह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की जगह लेंगे और डॉन की भूमिका निभाएंगे। अब फरहान अख्तर से आखिरकार बता दिया है कि 'डॉन 3' की शूटिंग कब से शुरू होगी।
विज्ञापन


फरहान अख्तर ने उठाया पर्दा
फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने बहुप्रतीक्षित ' डॉन 3 ' को लेकर अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि की है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी भी पटरी पर है। हाल ही में अफवाहों उड़ी थीं, जिसमें कहा गया था कि फिल्म को कई देरी के कारण रोक दिया गया है। अब फरहान ने आश्वासन दिया कि अगले साल इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
पिंकविला के साथ अपनी बातचीत में, फरहान ने अपनी फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए कहा, "हम अगले साल डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" बता दें कि यह घोषणा रणवीर सिंह के प्रशंसकों के लिए राहत की बात है, जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि 'डॉन' और 'डॉन 2' में शाहरुख खान ने मुख्य किरदार निभाया था। तीसरे पार्ट में रणवीर की कास्टिंग ने फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से मिला डॉन 3 के लिए समय
बता दें कि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रणवीर ने 'राक्षस' और 'अन्नियन' रीमेक जैसी अन्य फिल्म परियोजनाओं को छोड़ दिया था, जिसके बाद उनके लिए 'डॉन 3' के रास्ते खुल गए थे और उन्हें शूटिंग करने का वक्त मिल गया था। अब इस खबर को सुनकर रणवीर के फैंस और अधिक उत्साहित हो गए हैं। 
 

Coolie Movie: अभी तक शुरू नहीं हुई 'कुली' की शूटिंग, क्या निर्देशक लोकेश कनगराज से खफा हैं रजनीकांत?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed