मनोरंजन जगत में रोज की तरह आज यानी शनिवार को भी काफी कुछ हुआ। सोशल मीडिया पर फिल्म 'शमशेरा' के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और उसमें रणबीर कपूर का लुक लीक होने की बात कही गई है। इसके अलावा, केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना के तहत हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कंगना रणौत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने प्रदर्शनकारियों को जमकर लताड़ लगाई है। इसके अलावा, आज दिन भर सिनेमा जगत में और क्या-क्या हुआ है। आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: 'शमशेरा' में रणबीर का रौबदार लुक और प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने हाल ही में 'अग्निपथ' योजना का एलान किया। इसके तहत सेना में नौकरी पाने के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि युवाओं को यह फेरबदल रास नहीं आ रहे हैं। और वह लगातार सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर इसके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसके पक्ष में बयान जारी करते हुए बवालियों को लताड़ा है।
Kangana Ranaut: 'अग्निपथ' पर कंगना ने बवालियों को लताड़ा, कहा- यह पैसा कमाने से परे का मसला
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ' के दो चैप्टर अब तक रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया। यश स्टारर इस फिल्म के दूसरे चैप्टर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ऐसे में अब फैंस फिल्म के तीसरे चैप्टर का इंतजार कर रहे हैं, जिसको लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। इन सबके बीच, अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 'केजीएफ' पर एक बयान दिया। करण जौहर ने कहा, 'जब मैंने केजीएफ चैप्टर 2 के रिव्यूज पढ़े थे, तब मैं सोच में पड़ गया था। मैं सोच रहा था कि अगर ये फिल्म हमने बनाई होती तो हमारी अब तक लिंचिंग हो जाती।
Karan Johar: ‘KGF 2’ की सफलता पर आखिरकार करण जोहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'अगर बॉलीवुड ऐसी फिल्म बनाता तो…’
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को खेलों से गहरा लगाव है। यही वजह है कि उन्हें स्पोर्ट्स आधारित कई फिल्मों में देखा जा चुका है। फिल्म 'चक दे इंडिया' में महिला हॉकी टीम के कोच बनने के बाद अब शाहरुख रियल लाइफ में वूमेंस क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं। आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने महिलाओं की टीम का मालिकाना हक ले लिया है। शाहरुख की इस महिला टीम का नाम उनकी सबसे पहली टीम केकेआर से ही मिलता जुलता रखा गया है।
Shahrukh Khan: केकेआर के बाद अब महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने शाहरुख खान, ट्वीट कर कहा- उम्मीद करता हूं...
भारत पाकिस्तान के रिश्तों से कोई अनजान नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से अक्सर बॉर्डर पर नियमों का उल्लंघन किया जाता है, जो अब आम हो चुका है। लेकिन इस बार पाकिस्तान की तरफ से एक ऐसी हरकत की गई है, जिसके बाद एक बार फिर उसपर हमारे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के एक रेस्टोरेंट की बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसके बाद वह रेस्टोरेंट विवादों में आ गया है। कराची स्थित इस रेस्टोरेंट ने बॉलीवुड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक सीन को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है,जिसमें आलिया भट्ट अपने रोल के हिसाब से एक्शन करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर जमकर विवाद भी हो रहा है।
Pakistan: पाकिस्तानी रेस्तरां की शर्मनाक करतूत, पुरुषों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया 'गंगूबाई' का यह सीन