भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। पं. शिव कुमार शर्मा के सचिव दिनेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पं. शिव कुमार शर्मा का निधन आज प्रातः 8 से 8.30 बजे के करीब हुआ था। वहीं उनका अंतिम संस्कार उनके आवास राजीव आप्स, जिग जैग रोड, पाली हिल, बांद्रा पर होगा। हालांकि अभी तक अंतिम संस्कार के समय की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा।
Filmy Wrap: पंडित शिवकुमार का निधन और ट्विटर पर भिड़े शशि थरूर-विवेक अग्निहोत्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाया था, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया। लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' को सिंगापुर में बैन कर दिया है। वहां इस फिल्म को यह कहकर बैन किया गया है कि यह भड़काऊ और एकतरफा फिल्म है। सिंगापुर के इस कदम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा, जिसका जवाब देते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने भी ट्वीट किए। इस मामले में दोनों ने ही शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का जिक्र किया, जिस पर अब शशि थरूर ने भी जवाब दिया है।
The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने सुनंदा का नाम लिया तो भड़के थरूर, बोले- यह गलत है...
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का करियर लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से डूबने की कगार पर था। ऐसे समय में उन्होंने ओटीटी की तरफ रुख किया जहां उनकी एक्टिंग का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम ने उन्हें दोबारा वापसी करने में मदद की और नई पहचान दिलाई। इस वेब सीरीज का पहला और दूसरा भाग दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं इसके तीसरे भाग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस की बेताबी को थोड़ा कम करते हुए सीरीज के मेकर्स ने इसकी छोटी सी झलक लोगों के साथ साझा की है।
Aashram 3: इंतजार हुआ खत्म, बॉबी देओल ने शेयर की आश्रम 3 की पहली झलक
75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए काफी ज्यादा खास है। यह फेस्टिवल इस साल 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत आधिकारिक कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन वाले दिन बॉलीवुड के कई कलाकार भारत की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारत के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। रेड कार्पेट पर नजर आने वाले कलाकारों में अक्षय कुमार, ए आर रहमान, मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई हस्तियां शामिल हैं।
Cannes festival 2022: अनुराग ठाकुर के साथ रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार बॉलीवुड के ये सितारे, सामने आई लिस्ट
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का बज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। कमाई को मामले कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी यश की यह फिल्म दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म को देश-विदेश का दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब इस फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। हाल ही में साउथ की यह ब्लॉक बस्टर फिल्म दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में प्रदर्शित की गई।
KGF Chapter 2: यश की फिल्म ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, दक्षिण कोरिया में बनाया ये नया रिकॉर्ड