सब्सक्राइब करें

मुलाकात: दुबई एयरपोर्ट पर फैन बन अनुपम खेर ने ली दीपिका के साथ सेल्फी, कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher poses with Deepika Padukone at Dubai airport and says he is proud of her
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। शाहरुख खान के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने के बाद वह अपने करियर में ऊंचाइयों तक पहुंची और उन्होंने बड़ी सफलता भी हासिल की हैं। इस समय अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'पठान' और कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। दुनिया के इतने बड़े मंच पर जूरी बनने के लिए सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अब हाल ही में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी तारीफ की है।

Trending Videos
Anupam Kher poses with Deepika Padukone at Dubai airport and says he is proud of her
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दुबई पर साथ में स्पॉट हुए दीपिका और अनुपम खेर 
'द कश्मीर फाइल्स' फेम अभिनेता अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दीपिका के साथ दुबई एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री को कल रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश वाइट ड्रेस में देखा गया। तस्वीरों में दोनों को एक रंग के कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "दुबई एयरपोर्ट पर प्रतिभाशाली दीपिका पादुकोण से मिलकर बहुत खुशी हुई। एक्टर्स प्रिपेयर्स की स्टूडेंट होने के नाते उन्होंने, जो सफलता हासिल की है, उससे मुझे दोगुनी खुशी और गर्व महसूस होता है।" गौरतलब है कि दीपिका ने भी अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher poses with Deepika Padukone at Dubai airport and says he is proud of her
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

तस्वीरों पर मिला प्यार 
उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'दो शानदार एक्टर्स को एक फ्रेम में देखकर अच्छा लग रहा है।' तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'दोनों मेरे फेवरेट हैं।' लेकिन कुछ लोगों को दोनों सितारों की खुशी बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Anupam Kher poses with Deepika Padukone at Dubai airport and says he is proud of her
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दोनों के पास हैं ढेरों फिल्में 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' में देखा गया था। अभिनेत्री को अगली बार 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। इसके अलावा, उनके पास अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' भी हैं। वहीं अनुपम खेर अगली बार सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed