{"_id":"59ca05384f1c1b9e538b4688","slug":"fourth-day-box-office-collection-of-rajkumar-roa-starrer-newton-touches-8-21-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्शकों को पसंद आ रही है 'न्यूटन', बॉक्स ऑफिस पर हुई अच्छी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों को पसंद आ रही है 'न्यूटन', बॉक्स ऑफिस पर हुई अच्छी कमाई
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Newton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'न्यूटन' में दर्शकों को एक अच्छी कहानी के साथ राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली। जिसकी वजह से इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा जा रहा है। बात अगर फिल्म की कमाई की करें तो यह फिल्म अब तक 8.21 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
Newton
- फोटो : Newton
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ने रिलीज के पहले दिन 96 लाख रुपए कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.52 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई का ग्राफ मेंटेन रखते हुए 3.42 करोड़ का आंकड़ा छुआ जबकि चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 1.31 करोड़ का कारोबार किया।
#Newton is ROCKING... Mon bigger than Fri... Fri 96 lakhs, Sat 2.52 cr, Sun 3.42 cr, Mon 1.31 cr. Total: ₹ 8.21 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2017
newton
इस फिल्म को 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 8-10 करोड़ में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सरहाना मिली है। बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Newton
- फोटो : Newton
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है।