बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक बार फिर वह अपनी 'तारा सिंह' की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी हैं। भारत की आजादी के बीच एक प्रेम कहानी दिखाने के बाद 'गदर 2' भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध की कठिनाइयों को दिखाएगा। हाल ही में सनी कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 'गदर' के रिलीज को याद करते हुआ कहा कि उस दौरान बॉलीवुड ने उनसे मुंह मोड़ लिया था।
Gadar 2: 'गदर' की रिलीज के समय घबराए हुए थे सनी देओल, बोले- फिल्म के खिलाफ था बॉलीवुड लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द कपिल शर्मा' में सनी देओल 'तारा सिंह' बनकर पहुंचे। जब कॉमेडियन ने उनसे उनकी फिल्म की रिलीज से पहले उनकी भावनाओं के बारे में पूछा तो सनी ने कहा, “उत्साह है, लेकिन घबराहट भी है। जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब इंडस्ट्री में हर कोई साथ छोड़ रहा था, लेकिन जिस तरह से दर्शकों ने इसे सराहा, हर कोई बदल गया।
Parineeti-Raghav: अब तीन नहीं सिर्फ एक होगी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी! फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे पैरेंट्स
'गदर' को हाल ही में नौ जून को फिर से रिलीज किया गया और इसे कई प्रशंसक मिले, क्योंकि दर्शक तारा सिंह-सकीना की प्रेम कहानी और सनी के एक्शन से भरपूर अवतार को देखने के लिए उमड़ पड़े। अभिनेता ने तब एक कार्यक्रम में प्रशंसकों से मुलाकात की थी और बताया था कि बॉलीवुड इस फिल्म के खिलाफ कैसे है। उन्होंने बताया कि 'गदर' की रिलीज के समय कितने लोगों ने उन्हें सुझाव दिया कि वे फिल्म को डब करें, क्योंकि इसमें पंजाबी संवाद हैं और वितरकों ने उसी का हवाला देते हुए 'गदर' को पंजाबी फिल्म बताते हुए अस्वीकार कर दिया।
Monday Flashback: जब शबाना आजमी की इस 'हरकत' पर नाराज हो गए थे शशि कपूर, सेट पर लगाई थी जमकर क्लास
सनी देओल ने कहा था, 'जब गदर: एक प्रेम कथा' लगी, तब हमें पता नहीं था कि यह फिल्म गदर मचायेगी। लोग कहते थे कि ये पंजाबी फिल्म है। इसे हिंदी में डब करो। कुछ वितरकों ने कहा कि मैं तो नहीं खरीदूंगा यह फिल्म, इसलिए हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन जनता को फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्हें सबका मुंह बंद करवा दिया। उन्होंने कहा, ''उन्हें ही हमने हिम्मत दी है कि हम पार्ट 2 बनाएंगे।''
Varun Dhawan: 'बवाल' के लिए वरुण धवन ने अनिल कपूर से ली प्रेरणा, एक्टर की तारीफ में कही यह बात
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' में अमीषा पटेल, सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं हैं। यह फिल्म 2001 की हिट 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Aamir Ali: आमिर अली ने शमिता शेट्टी संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, लिंकअप की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन