{"_id":"64b4ca80d85e2d57ca078839","slug":"parineeti-chopra-raghav-chadha-grand-wedding-reception-party-to-be-organized-in-gurugram-2023-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti-Raghav: अब तीन नहीं सिर्फ एक होगी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी! फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे पैरेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti-Raghav: अब तीन नहीं सिर्फ एक होगी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी! फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे पैरेंट्स
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ-साथ स्पॉट किया जाता है। लवबर्डस ने बीते 13 मई को सगाई कर ली थी। उनका यह कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था। हाल ही में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी देखा गया था, जहां उन्होंने गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया और सेवा भी दी। अब फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दोनों की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो अटकलें हैं कि कपल की शादी अक्टूबर में किसी भी समय हो सकती है। खबरों के अनुसार परि-राघव गुरुग्राम में रिसेप्शन आयोजित करने की प्लानिंग कर रहा है। पहले खबरें थीं कि यह जोड़ी मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में तीन रिसेप्शन देने वाली है। लेकिन अब एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग हो रही है।
खबरों के अनुसार यह जोड़ा गुरुग्राम के द लीला एंबियन्स गुरुग्राम होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज कर सकता है। वहीं खबर यह भी है कि परी और राघव के माता-पिता हाल ही में फूड टेस्टिंग सेशन के लिए होटल पहुंचे थे। वहां उनके लिए काफी बड़ा मेन्यू रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गुरुग्राम के रिसेप्शन को लेकर कहा जा रहा है दिल्ली राघव का बर्थप्लेस है तो उनके ज्यादातर दोस्त और बाकी मेहमान भी दिल्ली से ही हैं। परिणीति भी बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटी हैं, ऐसे में यदि रिसेप्शन एक ही देने की प्लानिंग है तो उम्मीद है कि इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।
- फोटो : करुण शर्मा
बता दें कि सगाई के महीनेभर बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के लिए वेन्यू देखने राजस्थान भी पहुंचे थे। दोनों एक जगह पसंद भी आई है, हालांकि, अभी अंतिम निर्णय लेना बाकी है। वर्कफ्रंट की करें तो वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'कैप्सूल गिल' में नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग वह शादी से पहले निपटाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।