शबाना आजमी अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। उन्होंने 80 के दशक की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है, जो सुपरहिट रहीं। वहीं, शशि कपूर का सिक्का भी बॉलीवुड में खूब चला। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों सितारों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। साथ में इन्होंने कई फिल्म की। मगर, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शशि कपूर ने शबाना आजमी की कसकर क्लास लगा दी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं। चलिए आज मंडे फ्लैशबैक में हम आपको वह किस्सा सुनाते हैं...
Monday Flashback: जब शबाना आजमी की इस 'हरकत' पर नाराज हो गए थे शशि कपूर, सेट पर लगाई थी जमकर क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि कपूर और शबाना आजमी के बीच पर्दे पर गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। सेट पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। मगर एक बार ऐसा हुआ कि शशि कपूर ने शबाना आजमी को जमकर लताड़ लगाई थी। एक्ट्रेस कुछ नहीं कह पाई थीं, बस देखती ही रह गई थीं। बात उस वक्त है जब शबाना निर्माता सीपी दीक्षित की फिल्म 'फकीरा' में काम कर रही थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'फकीरा' करते हुए शबाना आजमी को जब पता चला कि फिल्म में उनके अपोजिट शशि कपूर नजर आने वाले हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिल्म 'फकीरा' की शूटिंग के लिए ही एक गाना शूट करना था, लेकिन इस गाने के शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर ने शबाना आजमी की खूब क्लास लगाई। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि उनके एक्ट्रेस बनने तक पर सवाल उठा दिया गया था।
Vicky-Katrina: बर्थडे पर विक्की संग समंदर किनारे रोमांटिक हुईं कटरीना, खूबसूरत तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'फकीरा' के एक गाने के लिए शबाना आजमी को ठुमके लगाने थे, लेकिन वह बार-बार रीटेक दे रही थीं, क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी डांस नहीं किया था। शबाना की इस हरकत से कोरियोग्राफर भी काफी परेशान हो गए थे। शबाना को लगा था कि कमर्शियल फिल्मों में काम करना उनके बस की बात नहीं है। बहुत रीटेक देने के बाद शबाना इतनी दुखी हो गईं कि सेट पर ही रोने लगीं और रोते-रोते अपने मेकअप रूम में चली गईं। उनके साथ शशि कपूर भी मेकअप रूम में चले गए और शबाना से कहा कि एक्ट्रेस बनने से पहले ये सब क्यों नहीं सोचा था?
Aamir Ali: आमिर अली ने शमिता शेट्टी संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, लिंकअप की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन
शबाना को लगा था कि शशि कपूर उन्हें मनाने आएंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। उन्होंने एक्ट्रेस को खूब समझाया और चुप होकर सेट पर चलने को कहा कि प्रैक्टिस करों। शशि कपूर ने शबाना से कहा कि वह खुद पर भरोसा रखें और काम पर फोकस रखें। धीरे-धीरे सब सीख जाओगी, लेकिन आज के बाद सेट से कभी घबरा कर भागना नहीं'। इतना कहकर शशि मेकअप रूम से बाहर आ गए। शबाना आजमी ने उनकी बात को गंभीरता से लिया और किसी तरह गाने की शूटिंग पूरी हुई। कहा तो यह भी जाता था कि शबाना आजमी और शशि कपूर का सीक्रेट अफेयर भी चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन उनका रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था।
Varun Dhawan: 'बवाल' के लिए वरुण धवन ने अनिल कपूर से ली प्रेरणा, एक्टर की तारीफ में कही यह बात