फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: 'बवाल' के लिए वरुण धवन ने अनिल कपूर से ली प्रेरणा, एक्टर की तारीफ में कही यह बात

Mon, 17 Jul 2023 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Jul 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Took Inspiration From Anil Kapoor For Bawaal movie Directed by	Nitesh Tiwari
वरुण धवन-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी। 'बवाल' इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। दोनों स्टार्स इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि 'बवाल' के लिए अनिल कपूर एक स्ट्रॉन्ग रेफ्रेंस पॉइंट थे।

Varun Dhawan Took Inspiration From Anil Kapoor For Bawaal movie Directed by	Nitesh Tiwari
वरुण धवन - फोटो : social media

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने कहा, 'शुरुआत में अज्जू के बारे में जानना कि वह कैसे बात करेगा, कैसे चलेगा और भी बहुत कुछ...। मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं कि इस फिल्म में मेरा किरदार मेरी पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है, इसलिए मुझे लग रहा था कि मैं इस किरदार में खुद को फिट बिठा पाऊंगा या नहीं'।

Varun Dhawan Took Inspiration From Anil Kapoor For Bawaal movie Directed by	Nitesh Tiwari
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने आगे कहा, 'मुझे पता था कि किरदार बहुत अलग है। एक बार मैं नितेश तिवारी के साथ रिहर्सल कर रहा था। वह जो लाइन कह रहे थे, मैं वही लाइन्स बोल रहा था, लेकिन  इस दौरान मेरी रफ्तार धीमी थी। लेकिन, इस तरह मुझे अपने किरदार के लिए बात करने की लय मिली और सबकुछ आसान हो गया'।
Bollywood: बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं जीजा-साले की जोड़ियां, लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Took Inspiration From Anil Kapoor For Bawaal movie Directed by	Nitesh Tiwari
वरुण धवन - फोटो : Social media

एक्टर का कहना है, 'मुझे लगता है कि किसी जगह पर आना और यह कहना बहुत अच्छा है कि मैंने यह किया और वह किया, लेकिन जब आप किसी अच्छे व्यक्ति के साथ काम कर रहे होते हैं तो आपका काम आसान हो जाता है'। उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म में मेरे किरदार के लिए अनिल कपूर मेरे पास एक स्ट्रांग रेफरेंस हैं'। 
Vicky-Katrina: बर्थडे पर विक्की संग समंदर किनारे रोमांटिक हुईं कटरीना, खूबसूरत तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

विज्ञापन
Varun Dhawan Took Inspiration From Anil Kapoor For Bawaal movie Directed by	Nitesh Tiwari
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने बताया, 'अनिल कपूर को उनकी नकल करना पसंद नहीं है, लेकिन मैंने उनके साथ काम किया है। इसलिए उनके व्यक्तित्व को जानता हूं। उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह है मजाक करना'। 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी'। आपको बता दें कि वरुण धवन और अनिल कपूर साथ में फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम कर चुके हैं।
Ravi Kishan: अभिनय से लेकर राजनीति तक में मेहनत के दम पर खड़ी की कामयाबी की नई मिसाल, आसान नहीं रवि किशन का सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed