टीवी के जाने माने अभिनेता आमिर अली अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। ‘एफ.आई.आर’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘सरोजिनी-एक नई पहल’ जैसे शो में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले आमिर ने अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं शमिता शेट्टी के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
Aamir Ali: आमिर अली ने शमिता शेट्टी संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, लिंकअप की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कुछ महीने पहले उन्हें अभिनेत्री के साथ कई बार स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनकी अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी थीं। वहीं, अब एक्टर ने इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "जब भी मैं किसी के साथ बाहर जाता हूं तो मेरी लिंक अप स्टोरीज आने लगती हैं। मैं सिंगल हूं इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे सभी से जोड़ देंगे। मुझे याद है कि मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए गया था और उसी रेस्टोरेंट में इंडियन टीम किसी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी। उस दौरान मेरी एक फीमेल फ्रेंड आई या वह जा रही थी और मैं बस उसे छोड़ने गया होगा और फिर अचानक अगले दिन मेरे दोस्त ने मुझे फोन किया और बताया कि मैंने सुना है कि तुम उसे डेट कर रहे हो और उसने मुझे यूट्यूब लिंक भी भेजा।''
उन्होंने आगे कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैं सिंगल हूं तो मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। प्रेस मुझे देखती है, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है क्योंकि मैं सिंगल हूं। पहले मुझे मां से डर लगता था, लेकिन अब वह मेरे बच्चे की तरह हैं और मुझे उनका ख्याल रखना है। मैं और शमिता फिल्में देखते थे लेकिन अब हमने ऐसा करना बंद कर दिया है. हम अभी भी दोस्त हैं लेकिन हम कहीं बाहर नहीं जाते हैं। अब मैं ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं तो मैं लाइफ नहीं जी पाउंगा.”
वहीं, हाल ही में आमिर अली ने अपनी एक्स वाइफ संजीदा शेख के हर्षवर्धन राणे को डेट करने वाली खबर पर एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, “यह अब एक फ्री वर्ल्ड है. मैं चाहता हूं कि वह खुश रहे और जो करना चाहती है वह करे। मैं इसमें बिल्कुल भी नहीं पड़ना चाहता। मुझे नहीं पता कि कौन किसे डेट कर रहा है और जो भी उसके लिए अच्छा है, मैं उसके लिए खुश हूं।''
बता दें कि आमिर 'एफ.आई.आर’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘सरोजिनी-एक नई पहल’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा एक्टर पॉपुलर रियलिटी शो 'नच बलिए' का भी हिस्सा रहे थे। इस शो में वह अपनी एक्स वाइफ संजीदा शेख के साथ नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: टीआरपी को लेकर दबाव महसूस कर रहे रोहित शेट्टी? परफॉर्मेंस प्रेशर को लेकर कही यह बात