फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gadar 2 actress ameesha patel reveals rani mukerji was only for one song in aamir khan mangal pandey

Ameesha Patel: 'मंगल पांडे' में रानी नहीं होने वाली थीं आमिर की हीरोइन, अमीषा बोलीं- वह तो सिर्फ एक डांस...

Tue, 04 Jul 2023 02:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Jul 2023 02:48 PM IST
सार

मंगल पांडे: द राइजिंग को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। आमिर खान इसमें मुख्य भूमिका में थे, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया था।
 

विज्ञापन
gadar 2 actress ameesha patel reveals rani mukerji was only for one song in aamir khan mangal pandey
रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमीषा पटेल बहुत जल्द अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सकीना बनकर फिर से पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस लौट रही हैं। गदर में सनी देओल और अमीषा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी, उम्मीद जताई जा रही है कि गदर 2 भी लोगों को खासी पसंद आ सकती है। रानी ने अपने करियर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। वह आमिर खान के साथ मंगल पांडे में भी नजर आई थीं। हाल ही में अमीषा ने इस फिल्म में रानी मुखर्जी को लेकर खुलासा किया है।
विज्ञापन


इस किरदार में नजर आई थीं रानी और अमीषा
मंगल पांडे: द राइजिंग को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था। आमिर खान इसमें मुख्य भूमिका में थे, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाया था। जिन्हें एक ब्रिटिश कैरेक्टर सती प्रथा से बचाता है, तो वहीं रानी कोठे की मालकिन के रोल में थीं, जिन्हें फिल्म में आमिर खान से प्यार हो जाता है। अब हाल ही में अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और रानी की भूमिका के बारे में बताया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Sudesh Bhosle: भोजपुरी सिनेमा को मिला अपना ‘सुदेश भोसले’, निरहुआ की आवाज में गाया इस फिल्म का गाना
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर ने सुझाई थी यह बात
अमीषा ने बताया, मंगल पांडे में रानी फिल्म की हीरोइन नहीं थीं, जब आमिर ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी तो मैं ब्रिटिश एक्टर टॉबी स्टीफेन्स के अपोजिट थी और सिर्फ हमारा ही लव एंगल था। आमिर का लव एंगल एक ब्रिटिश एक्ट्रेस के साथ था। रानी बस एक गाने के गेस्ट अपीयरेंस के लिए फिल्म में थीं। शूटिंग के बीच में आमिर ने सोचा कि मेरी लव स्टोरी ब्रिटिश कैरेक्टर के साथ है तो उन्हें एक भारतीय कैरेक्टर के साथ लव स्टोरी फिल्म में दिखानी चाहिए, जिससे ऑडियंस को अपनापन लगे। रानी का फिल्म में सिर्फ एक गाना होना था, लेकिन उनका मेरे साथ होली वाला गाना भी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed