Gadar 2: गदर 2 की रिलीज के बाद फोन पर क्यों रो पड़े थे सनी देओल, निर्देशक अनिल शर्मा ने उठाया राज से पर्दा
गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि फिल्म के रिलीज के बाद जब उन्होंने सनी देओल को फोन किया तब एक्टर भावुक हो गए और फोन पर रोने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर अभी तक इस फिल्म ने 425.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की स्टारर इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है।
एक मीडिया संस्थान को दिए गए साक्षात्कार में अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने सनी देओल को फोन किया, जो पहले से ही सिनेमाघरों में 'गदर 2' का आनंद ले रहे दर्शकों के वीडियो देख रहे थे। सनी ने उन्हें बताया कि वह सुबह 6 बजे से उठे हैं और वीडियो भी देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सनी देओल भावुक हो गए और फोन पर रोने लगे।
सनी देओल को रोता हुआ सुनकर अनिल शर्मा हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने पहली बार सनी को रोते हुए सुना था। सनी देओल के रोते हुए की आवाज सुनकर अनिल और उनकी पत्नी की भी आंखों से आंसू छलक पड़े।
Malaika-Arjun: मलाइका ने अर्जुन संग ब्रेकअप की खबरों को दी हवा, एक्टर के परिवार को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
बता दें कि 'गदर 2' 971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, जबकि अमीषा फिर सकीना के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा और सिमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2', 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें- Kalki Koechlin: 'हम दोनों शांति से आगे बढ़ रहे हैं', कल्कि ने अनुराग कश्यप संग अपने रिश्ते का किया खुलासा
35 Years Of Salman Khan: बिना सिफारिश सलमान को मिला इस फिल्म में पहला रोल, करियर में कामयाबी की पहली रेखा