फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा में: सोनू सूद ने 20 साल पहले पहली बार मनाया था गणेश उत्सव, सजावट का सामान खरीदने में लगा दी थी पूरी रात

Thu, 16 Sep 2021 02:29 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Sep 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Sonu Sood Says I’ve Been Able To Fulfil All The Promises I Made To Bappa
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद अपने यहां आयकर विभाग के सर्वे एवं दस्तावेजों को खंगालने को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को उनसे जुड़े 6 परिसरों में सर्वे करने के बाद आयकर विभाग की टीम आज सुबह फिर उनके घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि उनके अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच हो रही है। इस बीच सोनू सूद ने अपने एक इंटरव्यू में पहली बार गणेश उत्सव मनाने के अनुभवों को साझा किया है। उनका कहना है कि वो 20 साल से गणपति बप्पा को घर ला रहे हैं। इस साल भी भगवान गणेश हमारे घर आये हैं।



बता दें कि सोनू सूद कोरोना की पहली और दूसरी लहर में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे थे। उन्होंने अनगिनत लोगों की मदद की और तमाम राज्यों के लोगों को मुंबई से बाहर निकालने में अहम योगदान निभाया। सोनू सूद की इस नेक नियत की प्रशंसकों ने काफी तारीफ की।

Ganesh Chaturthi 2021 Sonu Sood Says I’ve Been Able To Fulfil All The Promises I Made To Bappa
सोनू सूद का घर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनू सूद का कहना है कि गणेश चतुर्थी उनके लिए खास होती है। वो इस दिन को काफी एन्जॉय करते हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, इस साल बप्पा ने मुझे सही काम करने के आदेश दिए हैं। मैं अगर जरूरतमंदों की मदद करने में सक्षम हूं, तो ये गणपति बप्पा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।


 

Ganesh Chaturthi 2021 Sonu Sood Says I’ve Been Able To Fulfil All The Promises I Made To Bappa
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने साल 2001 में पहली बार मनाया था गणेश उत्सव
सोनू सूद का कहना है कि जब वो पहली बार मुंबई आए थे, तो उन्हें गणेश चतुर्थी और इसको मनाने को लेकर अधिक जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि मुझे अभी भी गणपति स्थापना करने की वो रोमांचित रात याद है, जब मैंने पहली बार गणेश उत्सव मनाया था। उन्होंने कहा, मैंने पहली बार गणेश उत्सव साल 2001 में मुंबई में मनाया था। यह पहली बार था जब मैं अंधेरी स्टेशन गया और एक छोटी गणेश मूर्ति खरीद कर लाया। मुझे सजावट का सामान खरीदने में पूरी रात लग गई। मैंने अपनी पत्नी और रूम-मेट के साथ गणेश उत्सव की सारी तैयारी की। इस बात को 20 साल हो गये हैं और मैं पिछले इन सालों से हर साल गणपति बप्पा को घर ला रहा हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Sonu Sood Says I’ve Been Able To Fulfil All The Promises I Made To Bappa
ऐश्वर्या राय, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा,  मैं अपनी जिंदगी में गणपति बप्पा की उपस्थिति को महसूस कर सकता हूं। गणपति बप्पा का आशीर्वाद ही मुझे मेरे जीवन और करियर के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहा है। सोनू सूद ने कहा कि अगर आज वो लोगों की मदद करने में सक्षम हैं, तो यह भगवान गणेश का ही आशीर्वाद है। क्योंकि, वह ही चाहते हैं कि मैं लोगों की मदद करूं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Sonu Sood Says I’ve Been Able To Fulfil All The Promises I Made To Bappa
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद ने आगे अपने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें भाग्य पर सबसे ज्यादा भरोसा है। वो किस्मत पर दृढ़ विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि जीवन में कुछ भी अचानक होता है। मैं इस महामारी के दौरान जो भी मदद कर रहा हूं, उसका भी एक कारण है। मैं गणपति बप्पा के आशीर्वाद से ही जरूरतमंदों के दर्द को कम कर रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed