साउथ अभिनेता ममूटी अपनी आगामी फिल्म ‘यात्रा 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। ‘यात्रा 2’ 2019 में रिलीज हुई ‘यात्रा’ का सीक्वल है। लगभग चार साल बाद, निर्देशक माही वी राघव फिल्म का सीक्वल लेकर वापस आ गए हैं। ये एक पॉलिटिकल फिल्म थी जिसे रिलीज होने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने जा रहा है। इसमें सोनिया गांधी के रोल को भी शामिल किया गया है। कई सारी फिल्में आपने देखी होंगी जिसमें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को फीचर किया गया होगा। लेकिन इस फिल्म में उनकी बहू सोनिया गांधी के किरदार को दिखाया गया है।
Yatra 2: बड़े पर्दे पर सोनिया गांधी के रोल में दिखेंगी जर्मनी की यह अभिनेत्री, फर्स्ट लुक देख रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा 2 फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ही फिल्म से स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब फिल्म से सोनिया गांधी का लुक भी रिवील कर दिया गया है। इस रोल को एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट प्ले करेंगी। वे कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके पति अखिल मिश्रा भी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और वे आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में भी नजर आए हैं हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अखिल का निधन हो गया।
फिल्म के द्वारा सोशल मीडिया पर लुक शेयर किया गया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा है- वे अचानक मिले, नियती ढह गई, इतिहास बदल गया। इसके अलावा पोस्टर के साथ लिखा हुआ है- ‘अगर तुम उसे हरा नहीं सकते तो बर्बाद कर दो'। फिल्म के इस पोस्टर में सोनिया गांधी गंभीर मुद्रा में नजर आ रही हैं।
Their Paths crossed,
The Dynasty Collapsed,
The History changed !#Yatra2 #Yatra2OnFeb8th #LegacyLivesOn @MahiVraghav @ShivaMeka @Music_Santhosh @madhie1 #SelvaKumar @vcelluloidsoffl @3alproduction pic.twitter.com/Jq0ReRvbKR
वहीं सोनिया गांधी के रोल में सुजैन के लुक की बात करें तो ये सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से ही वायरल हो रहा है। इसमें बर्नर्ट पहली झलक में हूबहू सोनिया गांधी की तरह ही दिखाई दे रही हैं। मेकर्स द्वारा भी सुजैन को इस रोल के लिए परफेक्ट माना जा रहा है लोगों के इसपर रिएक्शन आ रहे हैं।
वहीं, अगर आप भी बाकी लोगों की तरह सुजैन को विदेशी कलाकार समझने की भूल कर रहे हैं तो आपको बता दें, कि सुजैन कई भारतीय भाषाओं जैसे (हिंदी, बंगाली, मराठी) को बोलने में माहिर हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को साइन करने से पहले वो नो प्रॉब्लम, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। खास बात यह है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुजैन, इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वह 7RCR नाम की एक टीवी सीरीज में और फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में भी सोनिया गांधी का किरदार निभा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: क्या वरुण-लावण्या की शादी की फिल्म ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? यहां जानें सच