Archana Puran: 'महिला कम, मर्द ज्यादा लग रही हो', भद्दे कमेंट पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह, यूजर को लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पति परमीत सेठी संग थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'थोड़ी देर और एक मिनट पहले! गूगल मुझे याद दिलाता रहता है कि लाइफ कितनी अद्भुत रही है।ट अर्चना के इस पोस्ट पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है।
View this post on Instagram
जहां एक्ट्रेस के फैन ने उस फोटो पर खूब प्यार लुटाया। वहीं एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा दिया कि, 'महिला कम मर्द ज्यादा लग रहीं हो..कपिल सही कहता है कि आपको बहुत टाइम लगता होगा रूप बदलने में..' अर्चना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया तो उन्होंने इसके लिए यूजर को जमकर लताड़ लगा दी।
अर्चना पूरन ने कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा – 'कितनी घटिया सोच रखती हो इतनी कम उम्र में..थोड़ा पढ़ लिख लेती तो शायद पता होता कि अपने से बड़े लोगों से कैसे बात करते हैं..प्लीज हर उम्र, शेप और साइज की महिलाओं का सम्मान करना आप सबसे पहले सीखें। आप पुरुषों से कैसे रिस्पेक्ट की उम्मीद कर सकती हैं, जब आप खुद एक महिला का सम्मान नहीं कर रहीं'। जिसके बाद उस महिला ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया।
यह भी पढ़ें: इन भारतीय निर्देशकों ने बनाईं बेहतरीन विदेशी फिल्में, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप
यह भी पढ़ें: कश्मीर की वादियों में शिफॉन की साड़ी में शूट करना था बेहद मुश्किल, आलिया बोलीं- रणवीर अपना जैकेट...