फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: कश्मीर की वादियों में शिफॉन की साड़ी में शूट करना था बेहद मुश्किल, आलिया बोलीं- रणवीर अपना जैकेट...

Tue, 25 Jul 2023 08:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Jul 2023 08:32 AM IST
सार

 

 

विज्ञापन
Alia bhatt shared rocky aur rani kii prem kahaani team took special care of her during freezing weather shoot
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ रोमांस फरमाती नजर आने वाली हैं। वैसे तो इस बात को सभी जानते हैं कि आलिया भट्ट ने राहा के जन्म के चार महीने बाद तुम क्या मिले गाने की शूटिंग की थी। नई मां होने के बाद भी आलिया ने पतली शिफॉन की साड़ियां पहनकर कश्मीर की बर्फ से घिरी पहाड़ियों में गाने की शूटिंग की थी। हाल ही में वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंची थी। इस दौरान आलिया ने बताया कि कैसे रणवीर सिंह सहित पूरी टीम ने उनका खास ध्यान रखा। 

Alia bhatt shared rocky aur rani kii prem kahaani team took special care of her during freezing weather shoot
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत में आलिया ने स्वीकार किया कि बिना गर्म कपड़ों के गाने की शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने हर वक्त उनका ध्यान रखने का प्रयास किया। आलिया ने बताया, 'उन परिस्थितियों में मुझे शिफॉन साड़ी पहननी पड़ती थी, लेकिन बहुत से लोगों को यह एहसास नहीं है कि टीम सेट पर एक्टर्स का बहुत ख्याल रखती है। आप अपने आस-पास हीटर नहीं देख सकते थे, मैंने लेग वॉर्मर पहन रखे थे और कैसे रणवीर जो जैकेट पहने हुए थे वह कुछ राहत देने के लिए बीच-बीच में मुझपर डाल देते थे। 


इसे भी पढ़ें- Indian Directors: इन भारतीय निर्देशकों ने बनाईं बेहतरीन विदेशी फिल्में, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप
Alia bhatt shared rocky aur rani kii prem kahaani team took special care of her during freezing weather shoot
तुम क्या मिले गाना - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा, 'लेकिन मुझे थोड़ी अपनी भी तारीफ करनी चाहिए कि उस परिस्थिति में भी मैं एक सैनिक की तरह डटी रही। मैं लगातार चलती रही और मेरा ध्यान हर वक्त काम पर रहता है। शिफॉन साड़ी के ऊपर पफर जैकेट पहनने से ब्यूटी खत्म हो जाती, लेकिन मैं ऐसा करके खुश थी क्योंकि मुझे अपना सपना जीने का मौका मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia bhatt shared rocky aur rani kii prem kahaani team took special care of her during freezing weather shoot
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'तुम क्या मिले' गाने के रिलीज होने के बाद करण जौहर ने सार्वजनिक रूप से आलिया से कड़ी ठंड के मौसम में ऐसे शूट कराने के लिए माफी मांगी थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'अपनी परी के जन्म के बाद आलिया द्वारा किया गया यह पहला शूट है, और मैं उसे मनीष मल्होत्रा के शिफॉन में कैद करने के लिए माफी मांगता हूं..., मैं शूट के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। रणवीर घबराए हुए थे, क्योंकि यह उनका पहला लिप-सिंक माउंटेन लव सॉन्ग था, लेकिन वह असली फौजी थे।'

विज्ञापन
Alia bhatt shared rocky aur rani kii prem kahaani team took special care of her during freezing weather shoot
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह फिल्म इसी हफ्ते 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed