फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godfather: ‘गॉडफादर’ के सेट से सलमान खान और चिरंजीवी की तस्वीर हुई वायरल, देखकर फैंस बोले- ‘भाई के साथ बॉस’

Tue, 22 Mar 2022 01:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Mar 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Godfather Salman Khan and Chiranjeevi a picture viral on social media from the film set Fans said - Boss with brother
फिल्म गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'भाईजान' यानी सलमान खान साउथ सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सलमान खान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म 'गॉडफादर' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। बीते दिनों, चिरंजीवी ने सलमान खान का इस फिल्म में ऑफिशियली स्वागत किया था। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। वहीं, अब इस फिल्म के सेट से सलमान खान और चिरंजीवी की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं और इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Godfather Salman Khan and Chiranjeevi a picture viral on social media from the film set Fans said - Boss with brother
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान और चिरंजीवी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों सुपरस्टार फिल्म 'गॉडफादर' के डायरेक्टर और निर्माताओं के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान टी-शर्ट और जींस में अपने दबंग वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जींस की दोनों पॉकेट में हाथ डाल रखे हैं और इस अंदाज में वह हमेशा ही नजर आते हैं। उनके बगल में डायरेक्टर मोहन राजा दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में सबसे चेहरे पर स्माइल है।   

Godfather Salman Khan and Chiranjeevi a picture viral on social media from the film set Fans said - Boss with brother
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और चिरंजीवी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रही है। दोनों सुपरस्टार को एक साथ देखकर फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर पर लिखा, 'भाई के साथ बॉस।' वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा, 'स्क्रीन पर एक साथ दो मेगास्टार।' इसके अलावा भी फैंस कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Godfather Salman Khan and Chiranjeevi a picture viral on social media from the film set Fans said - Boss with brother
सलमान खान - फोटो : social media

'गॉडफादर' का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। फिल्म 'लुसिफर' में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए थे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गॉडफादर' में सलमान खान भी उनके जैसा ही रोल प्ले करते नजर आएंगे। खबर ये भी है कि सलमान खान इस फिल्म के लिए फीस चार्ज नहीं कर रहे हैं। सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा, इस फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचरना और जय प्रकाश जैसे कलाकार नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed