सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Pays Tribute And Remembers Late Producer Pahlaj Nihalani Says His Like Moon For Us

‘वो हमारे लिए नींव का पत्थर थे’, पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा; बताया चांद के समान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 04 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Govinda Expressed Grief: गोविंदा ने उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले निर्माता गोविंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया। जानिए गोविंदा ने पहलाज निहलानी को लेकर क्या कुछ कहा…

Govinda Pays Tribute And Remembers Late Producer Pahlaj Nihalani Says His Like Moon For Us
गोविंदा और पहलाज निहलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम सितारे फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं तमाम सेलेब्स ने पहलाज निहलानी के निधन पर दुख व्यक्त किया। इसी क्रम में गोविंदा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद गोविंदा ने पहलाज निहलानी के निधन पर शोक भी व्यक्त किया।

उन्होंने मुझ जैसे कई कलाकारों को जमीन से आसमान पर पहुंचाया
गोविंदा को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले और उन्हें सुपरस्टार बनाने निर्माता पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस मौके पर गोविंदा ने भी उनके निधन पर दुख जताया। पहलाज निहलानी को नींव का पत्थर बताते हुए गोविंदा ने कहा, ‘वो हमारे लिए एक नींव का पत्थर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं और मुझ जैसे ऐसे कई कलाकार जो गरीबी से ऊपर आए, उनको सपोर्ट करने में उनका सहयोग रहा। एक-आध दर्जन अभिनेताओं को उन्होंने जमीन से आसमान पर पहुंचाने का काम किया। वो एक चांद की तरह थे, जिसने हम जैसे सितारों को चमक दी। मुझ जैसे कई कलाकार जो पूरी दुनिया में मशहूर हुए हैं, वो पहलाज निहलानी की वजह से ही हुए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।’
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


Govinda Pays Tribute And Remembers Late Producer Pahlaj Nihalani Says His Like Moon For Us
गोविंदा, पहलाज निहलानी और दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को किया लॉन्च
गोविंदा को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले और उन्हें सुपरस्टार बनाने वाले पहलाज निहलानी ही थे। पहलाज निहलानी ने साल 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा को इंडस्ट्री में लॉन्च किया। हालांकि, पहलाज को गोविंदा की शक्ल पसंद नहीं आई थी, लेकिन उनके डांस मूव्स और एक्शन ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने गोविंदा को लीड एक्टर के तौर पर लॉन्च कर दिया।

एक पुराने इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने बताया था कि वो ‘आंधी तूफान’ के बाद मैं मिथुन चक्रवर्ती और शत्रुघ्न के साथ एक फिल्म बनाना चाहता थे। लेकिन उन दोनों की डेट्स नहीं मिल सकीं। तभी उनके पास गोविंदा आए। लेकिन उनके फोटोग्राफ्स पहलाज को पसंद नहीं आए। अगले दिन गोविंदा वीडियो कैसेट लेकर पहुंचे, जिनमें उनके डांस मूव्स थे।

हालांकि, पहलाज को गोविंदा का चेहरा पसंद नहीं आया, लेकिन डांस और एक्शन से प्रभावित होकर उन्होंने गोविंदा को हां कह दिया। इस तरह से फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और गोविंदा रातों-रात डांसिंग और एक्टिंग आइकन बन गए। इसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ 'शोला और शबनम' (1992) और 'आंखें' (1993) जैसी सफल फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed