बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भांजे विनय आनंद की तारीफ की है। सुनीता आहूजा का कहना है कि मुझे खुशी है कि कम से कम किसी को तो इस बात का अहसास है कि मैंने उनके लिए क्या किया है। आपको बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक एवं उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच काफी लंबे वक्त से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
पारिवारिक विवाद: सुनीता आहूजा ने भांजे विनय के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- किसी को तो अहसास है
सुनीता आहूजा का साफ कहना है कि ऐसे किसी से रिश्ता रखने का कोई मतलब नहीं, जो रिस्पेक्ट तक नहीं दे सके। हाल ही में अभिनेता और गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने मामी सुनीता आहूजा की तारीफ की थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा को मां समान बताया था। उनका कहना था कि मामी के लिए उनके मन में बहुत आदर-सम्मान है। वह उन्हें मां की तरह दुलार देतीं रहीं हैं। मामी ने हमेशा उनका सपोर्ट किया है। विनय ने कहा कि वो जीवन भर मामी का ऋण नहीं चुका सकते।
सुनीता ने अब विनय की बातों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये बड़ी अच्छी बात है कि विनय को अभी भी याद है कि हमने उसके लिए क्या किया है। मैं कृष्णा, आरती सिंह और दूसरे सभी बच्चों की देखभाल करती थी। अपनी सास के बाद मैं ही उनके लिए थी। गोविंदा ने विनय के साथ कुछ फिल्में की हैं। सुनीता ने कहा किमुझे अभी भी याद है कि सारे बच्चे मिलकर हॉल में खेलते थे। ये सब बातें सुनीता ने अपने एक इंटरव्यू में कही हैं।
सुनीता ने कहा कि मेरी 18 साल में शादी हो गई थी। 19 साल में मेरी बेटी पैदा हो गई थी। उस वक्त मैं खुद बच्ची जैसी थी। मैं खुशी हूं कि इनमें से किसी को तो अहसास है कि मैंने मां की तरह इन लोगों की देखभाल की है। हम पैसा या कुछ और नहीं, बल्कि सिर्फ प्यार और सम्मान चाहते हैं। अगर सम्मान नहीं दे सकते, तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं। मैं विनय की बातों से बहुत खुश हूं। तुम्हें हम बहुत प्यार करते हैं। ईश्वर आपके परिवार पर अपनी कृपा बनायें।
आपको बता दें कि इससे पहले सुनीता आहूजा ने कहा था कि वो कृष्णा अभिषेक का चेहरा भी नहीं देखना चाहती हैं। इसके बाद कृष्णा ने उनसे माफी मांगी थी और कहा था कि वो इस दुश्मनी से थक गये हैं। यहां तक मामला सब ठीक था, लेकिन इसके बाद कृष्णा की पत्नी ने अपने एक इंटरव्यू में यह कह दिया था कि सुनीता कौन है, वो नहीं जानती है। इसके बाद गोविंदा की पत्नी भड़क गई और उन्होंने बयान दिया था कि जब से कश्मीरा शाह इस घर में आई है, तब से ही तनाव की शुरुआत हुई है। उन्होंने कश्मीरा शाह को खबार बहू कहा था।
