सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: पहले विज्ञापन से लेकर मां की भेजी हुईं चिट्ठियों तक, सोनू सूद से जुड़ी ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood family to controversy know Everything
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद इस वक्त सुर्खियों में हैं। शनिवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने उनपर और उनके सहयोगियों पर 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का इल्जाम लगाया है। बोर्ड ने आरोप लगाया कि जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके और उनसे जुड़े लखनऊ स्थित एक अवसंरचना समूह के परिसरों पर छापा मारा, तो पाया कि उन्होंने अपनी बेहिसाब आमदनी को कर्ज के रूप में दिखाया है। सीबीडी ने 48 वर्षीय अभिनेता और लखनऊ स्थित कारोबारी समूह के परिसरों पर 15 सितंबर को छापे मारे थे और छापेमारी अभी भी जारी है। सीबीडीटी का कहना है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की छापेमारी के दौरान कर चोरी से संबंधित सबूत मिले हैं।



ये ही वजह है कि इस वक्त सोनू सूद मीडिया सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले प्रवासी मजदूरों की सहायता के मामले में सोनू सूद की छवि मसीहा की तरह उभरी थी। ये कोरोना की पहली और दूसरी लहर की बात है, जब सोनू सूद की छवि सबकी हेल्प करने वाले शख्स के तौर पर उभरी थी। ये ऐसा दौर था जब उनके फैंस सिस्टम से हताश होकर उनसे सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे थे, और सोनू सूद उनकी हर संभव मदद भी कर रहे थे। आइए जानते हैं पंजाब के मोगा में पैदा हुये सोनू सूद के बारे में अहम जानकारियां

Trending Videos
Sonu Sood family to controversy know Everything
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद ने पहला ऐड जूतों का किया था
सोनू सूद ने अपने करियर में पहला ऐड जूतों का किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को याद करते हुए कहा था कि मुझे पहला विज्ञापन जूतों का मिला था। मुझसे कहा गया था कि मुझे हर दिन के तीन हजार रुपये मिलेंगे। इस कारण मैंने तीन दिन यह सोचकर काम किया कि 9 हजार रुपये मिल जाएंगे और पूरा महीना आराम से निकल जायेगा। उन्होंने कहा था कि शुरुआती दिनों में दो-तीन साल तक उन्होंने इसी तरह से सरवाइव किया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood family to controversy know Everything
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मां के खतों को आज भी संभाल कर रखा है
सोनू सूद जब अभिनेता बनने के लिए मुंबई आये, तो उनकी मां उनको रोज खत लिखती थी। सोनू ने अपनी मां के इन खतों को आज भी संभाल कर रखा है। अभिनेता ने एक बार बताया था कि उन्होंने एक रोज अपनी मां से पूछा कि जब हमारी रोजाना बात होती है, तो फिर आप चिट्ठी क्यों लिखती हैं? इस पर उनकी मां ने कहा कि जब मैं नहीं रहूंगी, तो ये खत रिकॉर्ड की तरह रहेंगे। 1992 से लेकर 2007 तक सोनू सूद ने अपने मां के 15 साल की चिट्ठियों को संभाल के रखा है। अब भी जब वो इन चिट्ठियों को पढ़ते हैं, तो उन्हें लगता है कि अपनी मां से बात कर रहे हैं।
 

Sonu Sood family to controversy know Everything
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद के पिता व्यवसायी और मां शिक्षिका थी
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1976 को पंजाब प्रांत के मोगा में हुआ था। उनके पिता का नाम शक्ति कपूर सूद और माता का नाम सरोज सूद है। पिता पेशे से व्यापारी थे और मां सरकारी  स्कूल  में शिक्षिका। सोनू सूद मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता का मोगा में साड़ी का बिजनेस था। उनका बचपन मोगा की गलियों में बीता है। वो बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थे। घर वालों ने सोचा था कि उनका लड़का सरकारी नौकरी करेगा, इसी कारण सोनू सूद को इंजीनियरिंग करवाई थी। लेकिन वो अभिनेता बनना चाहते थे।

विज्ञापन
Sonu Sood family to controversy know Everything
सोनू सूद और निधी अग्रवाल - फोटो : Instagram/nidhhiagerwal

5500 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई
सोनू सूद के बारे में कहा जाता है कि वो मुंबई सिर्फ 5500 रुपये लेकर पहुंचे थे। वो अपने संघर्ष के दिनों में 100 रुपये के पास पर मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। इस वक्त उनके पास मुंबई के अंधेरी इलाके लोखंडवाला में 2600 स्क्वायर फीट का शानदार 4 बीएचके घर है। जिसमें उन्होंने इंटीरियर वास्तु के हिसाब से करवाया है।

उनकी पत्नी दक्षिण भारतीय हैं। उन्होंने 1996 में सोनाली से शादी की थी। वो और सोनाली नागपुर में इंजीनियरिंग के दिनों में मिले थे। इसके बाद वो अभिनय में करियर बनाने के लिए उनके साथ मुंबई चले गए। सोनू सूद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो पिछले 20 सालों से मुंबई में गणपति बप्पा का उत्सव मना रहे हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद की वजह से ही वो गरीबों की मदद कर पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed