{"_id":"6145d93a8ebc3eb6f105a34a","slug":"yo-yo-honey-singh-assures-delhi-court-he-will-not-sell-his-uae-villa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा का मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद हनी सिंह का कोर्ट को आश्वासन, नहीं बेचेंगे यूएई वाला घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घरेलू हिंसा का मामला: पत्नी की आपत्ति के बाद हनी सिंह का कोर्ट को आश्वासन, नहीं बेचेंगे यूएई वाला घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रैपर हनी सिंह पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा का केरस दर्ज किया है। बता दें कि इस केस की पिछली सुनवाई में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के लिए एक नोटिस जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गायक यूएई में अपने घर को नहीं बेच सकते हैं। कोर्ट ने नोटिस जारी किया था कि गायक अपने घर को तब तक नहीं बेच सकते जब तक ये मामला कोर्ट में है।
यूएई वाला घर नहीं बेचेंगे हनी सिंह
अब हनी सिंह ने पिछले शुक्रवार को इस मामले में अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है जिसमें उन्होंने कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि वो संयुक्त अरब अमीरात( यूएई) में अपने घर को नहीं बेचेंगे। बता दें कि पिछली बार कोर्ट ने उन्हें अपनी विदेशी कंपनी के पंजीकृत दस्तावेज और कुछ अन्य दस्तावेज कोर्ट में जमा करने के आदेश जारी किए थे।
2 of 5
हनी सिंह
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो हनी सिंह की वकील रेबेका जॉन का कहना है कि हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप पर अदालत सुनवाई कर रही है और अदालत इस तरह से उनकी संपत्ति को बेचना बंद नहीं कर सकती। कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने अपनी दलील मे कहा कि हनी के कारोबार पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। बता दें कि अब 28 सितंबर को इस मामले की सुनवाई होगी।
3 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अदालत ने ये निर्देश हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दायर एक आवेदन पर दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है उनके पति दुबई में संपत्ति पर तीसरे पक्ष के अधिकार बनाने और कुछ संपत्तियों का निपटान करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि हनी सिंह के पास दुबई में 333.73 वर्ग मीटर का एक 'पॉश विला' है, जिसे उसने विदेश में स्थापित अपनी एक कंपनी के माध्यम से उसके लिए खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
शालिनी ने आवेदन में दावा किया कि उनके पति ने 19 नवंबर, 2019 को उनके पक्ष में जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी की थी जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में स्थित उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों पर अधिकार और नियंत्रण मिला। उसने कहा कि उसे गंभीर आशंका है कि उसका पति उस जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
हनी सिंह
- फोटो : self
शालनी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द करने, दुबई में व्यक्तिगत रूप से या अपनी कंपनी के माध्यम से संपत्ति के तीसरे पक्ष के अधिकारों का निपटान करने से रोके। याची ने हनी सिंह को अपनी किसी भी विदेशी कंपनी के निदेशक पद को बदलने और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सभी चल और अचल संपत्तियों की यथास्थिति बनाए रखने से रोकने के लिए निर्देश देने की भी मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।