फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Marathi: कोई यूट्यूबर तो कोई मॉडलिंग में बना रहा करियर, इन दिनों इस काम में व्यस्त हैं ये कंटेस्टेंट्स

Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Marathi: Some are making career in modeling and some become YouTubers these days these contestants are busy in this work
बिग बॉस मराठी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा हो या टेलीविजन इन दिनों क्षेत्रीय भाषा की मांग काफी बढ़ती जा रही है। रियलिटी शो बिग बॉस मराठी की लोकप्रियता इस बात को साबित करती है कि लोग अपनी भाषा में कार्यक्रम देखना काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि बिग बॉस मराठी अब तक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मराठी रियलिटी शो में से एक है।  इसके बीते सीजन में मिली सफलता के बाद अब दर्शकों को एक और सीजन की उम्मीद है। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट ने इसके जरिए अपार प्रसिद्धि हासिल की है। आइए जानते हैं बीबी सीजन टॉप कंटेस्टेंट अब क्या कर रहे हैं।

मेघा ढाड़े

बिग बॉस हिंदी की प्रतिभागी रह चुकीं मेघा ढाड़े बिग बॉस मराठी के सीजन 1 की विजेता भी रह चुकी हैं। मेघा हाल ही में अभिनेता विजय पवार, गौरव राजे अभिनीत 'प्लीज चेंज द सॉन्ग' नामक एक लघु फिल्म में नजर आईं थीं। बिग बॉस मराठी के आने के बाद मेघा मराठी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली, फॉलो की जाने वाली और सबसे व्यस्त हस्तियों में से एक बन गई हैं। 

 

Bigg Boss Marathi: Some are making career in modeling and some become YouTubers these days these contestants are busy in this work
पुष्कर जोग - फोटो : सोशल मीडिया

पुष्कर जोग

बिग बॉस में आने से पहले ही पुष्कर जोग हिंदी और मराठी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे। अभिनेता होने के साथ ही वह एक निर्माता भी है। बिग बॉस मराठी सीजन एक के पहले रनर अप रहे पुष्कर ने हाल ही में अपना एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।

Bigg Boss Marathi: Some are making career in modeling and some become YouTubers these days these contestants are busy in this work
स्मिता गोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता गोंडकर

अभिनेत्री और मॉडल स्मिता गोंडकर को हिंदी और मराठी फिल्म और टेलीविजन में अपने कामों के लिए जाना जाता है। बिग बॉस मराठी के सीजन एक में नजर आईं स्मिता एक पेशेवर स्टंट बाइकर भी हैं। स्मिता गोंडकर को आखिरी बार हेमन धोम की मराठी फिल्म ये रे ये रे पैसा 2 (2019) में बड़े पर्दे पर देखा गया था। इसके अलावा वह पुष्कर जोग के साथ म्यूजिक वीडियो मन सुन में भी दिखाई दीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Marathi: Some are making career in modeling and some become YouTubers these days these contestants are busy in this work
आस्ताद काले - फोटो : सोशल मीडिया

आस्ताद काले

अभिनेता आस्ताद काले मराठी इंडस्ट्री के लोकप्रिय टीवी अभिनेताओं में से एक थे। उन्हें आखिरी बार स्वराज्य जननी जीजामाता नामक एक सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा, आस्ताद काले ने रूपल नंद और यशोमन आप्टे के साथ टीवी सीरियल आनंदी ही जग सारे में भी काम किया।

विज्ञापन
Bigg Boss Marathi: Some are making career in modeling and some become YouTubers these days these contestants are busy in this work
किशोरी शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

किशोरी शहाणे

दिग्गज अभिनेत्री किशोरी शहाणे वर्तमान में हिंदी टीवी प्रोग्राम में सक्रिय हैं। किशोरी पूरे लॉकडाउन में अपनी फिटनेस टिप्स शेयर कर फैन्स को एंटरटेन कर रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed