सब्सक्राइब करें

जेल में राज कुंद्रा: इधर गलत फैसले पर बोलीं शिल्पा शेट्टी- कितनी भी कोशिश कर लें, जो बीत गया बदला नहीं जा सकता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Sep 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty cryptic post on social media talk about brand new ending amid raj kundra case
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram Post

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के लंबे समय बाद अपने काम पर लौटी। अपने काम पर लौटते ही शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं। शिल्पा अक्सर किताबों के कोट्स अक्सर साझा करती रहती हैं। हाल ही में राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी अपने ‘बुरे फैसलों और नए अंत को लेकर बात कर रही हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद उनके प्रशंसक इस बात को लेकर कनफ्यूज हैं कि शिल्पा आगे क्या करने वाली हैं।



किताब का कोट किया साझा

दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेखक ‘कार्ल बर्ग’ की किताब के एक अध्याय ‘न्यू एंडिंग्स’ का एक पेज साझा किया है। इस चैप्टर में लिखा है, ‘कोई भी पुराने समय में जाकर एक नई शुरुआत नहीं कर सकता है। लेकिन कोई अभी से एक नई शुरुआत करके एक नया अंत जरूर कर सकता है’। इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘हम अपने गलत फैसलों को लेकर सोचने में बहुत अधिक समय लगा देते हैं’।

Trending Videos
shilpa shetty cryptic post on social media talk about brand new ending amid raj kundra case
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty

बीते हुए कल को नहीं बदल सकते

शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किए हुए इस अध्याय में वापस लिखा है, ‘मैंने कुछ गलत निर्णय लिए, लेकिन मैं अब अपने अतीत से आगे बढ़ना चाहती हूं, अपनी गलतियां दोहराना नहीं चाहती हूं, बल्कि उससे निकालकर आगे बढ़ना चाहती हूं। अपने आस-पास मौजूद लोगों के साथ सहजता से पेश आना चाहती हूं’। इसके साथ ही शिल्पा ने इस पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कहते हुए कहा, ‘कितनी भी कोशिश कर लो अतीत को बदला नहीं जा सकता’। 'जो मैंने अतीत में किया है उससे मुझे परिभाषित करने की जरुरत नहीं है. मैं भविष्य में वो कर सकती हैं जो मैं चाहती हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty cryptic post on social media talk about brand new ending amid raj kundra case
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

वैष्णोमाता के दरबार में पहुंचने से ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी

तमाम मुश्किलों के बीच शिल्पा शेट्टी बुधवार को वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचीं। उनके मंदिर जाने के लिए चढ़ाई करते हुए तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया। हालांकि वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

shilpa shetty cryptic post on social media talk about brand new ending amid raj kundra case
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

चार्जशीट में था शिल्पा का बयान

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में तबसे जेल में बंद राज कुंद्रा के खिलाफ अब मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने के मामले में 1500 पन्नों की एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है। इस मामले में टोटल 43 गवाहों के बयान मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं। इस चार्जशीट में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का बयान भी था जिसमें उन्होंने ये साफ तौर पर कहा था कि उन्हे इस मामले में कुछ नहीं पता।

विज्ञापन
shilpa shetty cryptic post on social media talk about brand new ending amid raj kundra case
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी ने दिया था ये बयान

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद शिल्पा शेट्टी का कहना था कि वो अपने पति के बारे में नहीं जानती थीं। शिल्पा ने पुलिस से कहा था कि उन्हें राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वह बहुत व्यस्त थी।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed