टली 'गुलाब गैंग' और बहुत खुश हुए ये 'चार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म के टलने की सबसे बड़ी खुशी संपत पाल को मिली है। संपत पाल वह महिला हैं जो असल जिंदगी में गुलाब गैंग चलाती है। फिल्म रोकने की अर्जी संपत पाल द्वारा ही दी गई थी।
संपत पाल का तर्क था कि बिना उनको दिखाए यह फिल्म रिलीज किया जाना ठीक नहीं है। आखिरकार कोर्ट ने उनकी बात को संज्ञान लिया और इस फिल्म की रिलीज 8 मई तक टाल दी।
एक बड़ी खुशी कंगना रनौत को
कंगना रनौत की अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म क्वीन इसी शुक्रवार रिलीज होनी है। क्वीन के साथ यदि माधुरी और जूही जैसे सितारों की कोई फिल्म रिलीज होती तो इस फिल्म को उतनी तवज्जो न मिलती।
अब गुलाब गैंग के टलने का सीधा फायदा कंगना रनौत और उनकी फिल्म क्वीन हो होगा। अब इस शुक्रवार हिंदी की दो ही फिल्में रह गई हैं स्वाभाविक है कि इसमें सबसे बड़ी फिल्म क्वीन ही है।
और टोटल स्यापा को भी फायदा
गुलाब गैंग के न रिलीज होने से नीरज पांडेय की फिल्म टोटल स्यापा को भी फायदा पहुंचेगा। इस फिल्म को सबसे बड़ा फायदा यह मिलेगा कि इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों में शो अधिक मिल जाएंगे। वरना अभी तक कई फिल्मों के बोझ की वजह से इस फिल्म को सबसे कम शो मिले थे।
फायदा तो विद्या-फरहान को भी
इस फिल्म के टलने का फायदा विद्या बालन और फरहान अख्तर को भी होगा। उनकी फिल्म शादी के साइड इफेक्ट ठीक ठाक चल रही है। कम फिल्में आने से इस फिल्म के लिए राहत की बात यह होगी कि इसके कुछ शो सात मार्च के बाद भी मल्टीप्लेक्सों में उपलब्ध रहेंगे। तब शायद यह फिल्म ठीक-ठाक कारोबार कर ले।