{"_id":"6a1e6af33c9e4f1d9806243c","slug":"hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-actor-varun-dhawan-recalls-father-david-health-struggles-during-film-making-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'एक समय था जब...', 'है जवानी तो इश्क होना है' बनाते वक्त कैसी थी डेविड धवन की तबीयत; वरुण धवन ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'एक समय था जब...', 'है जवानी तो इश्क होना है' बनाते वक्त कैसी थी डेविड धवन की तबीयत; वरुण धवन ने दी जानकारी
Tue, 02 Jun 2026 11:03 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:03 AM IST
सार
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: अभिनेता वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में बात की है। उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म बनाते वक्त उनके पिता की तबीयत कैसी थी। उन्होंने अपने साथी कलाकारों के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने चौथी बार अपने पिता डेविड धवन के साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने 'मैं तेरा हीरो', 'कुली नंबर 1' और 'जुड़वा 2' में एक-साथ काम किया था। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले वरुण धवन ने मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ इस फिल्म पर काम करने के बारे में खुलकर बात की है। इस फिल्म पर चर्चा करते हुए, वरुण ने याद किया कि उनके पिता डेविड को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। एक समय ऐसा भी था जब फिल्ममेकर आईसीयू में थे।
विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण ने पिता के स्वास्थ्य पर बात की
डेविड धवन की फिल्म में काम करने के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, 'जब आप डेविड धवन की फिल्म में काम करते हैं, तो यह एक परिवार जैसा होता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मेरे पिता का स्वास्थ्य ऊपर-नीचे होता रहा और एक समय ऐसा भी आया जब वह आईसीयू में थे।' अभिनेता ने बताया कि मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और अन्य को-स्टार्स ने उनके पिता को बहुत प्यार दिया और इस फिल्म को पूरा करने में मदद की।

सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : एक्स
वरुण ने की कलाकारों की तारीफ
बॉम्बे टाइम्स के बातचीत में वरुण ने बताया कि अगर वह 'है जवानी तो इश्क होना है' में हीरो हैं, तो इसका श्रेय उनकी को-स्टार्स मृणाल और पूजा को जाता है। अभिनेता ने माना कि वह खुद को 'हीरो' नहीं कह सकते क्योंकि इस फिल्म में वह एक 'रेड फ्लैग' (खतरे का संकेत) हैं। वरुण को लगता है कि भले ही उनका किरदार चमके, लेकिन ऐसा उनकी को-स्टार्स के सहयोग की वजह से ही होगा।

- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'है जवानी तो इश्क होना है' को टिप्स फिल्म्स और मैक्सिमिलियन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। मुख्य कलाकारों के अलावा इसमें सहायक कलाकारों में मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी, कुब्रा सैत और अन्य शामिल हैं।