फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hania Aamir is called Pakistan ki Alia Bhatt the actress said interesting thing about actress Alia Bhatt

Hania Aamir: हानिया आमिर को कहते हैं 'पाकिस्तान की आलिया', आलिया भट्ट को लेकर अभिनेत्री ने कही दिलचस्प बात

Mon, 14 Oct 2024 10:35 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Oct 2024 10:35 AM IST
सार

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। हानिया ने कहा कि उन्हें 'पाकिस्तान की आलिया' कहा जाता है। वह प्रशंसकों के इस प्यार से काफी खुश रहती हैं। साथ ही आलिया भट्ट से मिलने की भी इच्छा रखती हैं।

विज्ञापन
Hania Aamir is called Pakistan ki Alia Bhatt the actress said interesting thing about actress Alia Bhatt
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया हाल ही में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में रही थीं। हानिया अपने शो के जरिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें पाकिस्तान की आलिया कहते हैं।
विज्ञापन

Hania Aamir is called Pakistan ki Alia Bhatt the actress said interesting thing about actress Alia Bhatt
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट के कारण मिला काम
पाकिस्तान अभिनेत्री हानिया आमिर ने कहा कि उनके चेहरे पर पड़ने वाले डिंपल के कारण उन्हें पाकिस्तान में आलिया की तरह ही जाना जाता है। उन्होंने बताया कि एक ब्रांड ने जब आलिया को भारत में अपने एंबेसडर के तौर पर साइन किया। इसी दौरान उन्होंने हानिया को भी अपने ब्रांड के लिए पाकिस्तान में साइन किया था। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर को अगर मासूम, डिंपल के साथ अभिनेत्री की जरूरत होती है तो उन्हें पता होता है कि उन्हें किसके पास जाना है।

Shahenshah: शहंशाह के नाम पर जैकी श्रॉफ को मिल गई थीं कई फिल्में, टीनू आनंद ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Hania Aamir is called Pakistan ki Alia Bhatt the actress said interesting thing about actress Alia Bhatt
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की आलिया है हानिया आमिर
हानिया ने एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब लोग उन्हें पाकिस्तान की आलिया कहते हैं। आलिया के बारे में बात करते हुए हानिया ने कहा कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं। हानिया ने कहा, 'मैं आलिया भट्ट का धन्यवाद करती हूं, अगर मैं कभी उनसे मिल सकी तो इससे अच्छी बात मेरे कुछ नहीं होगी'। हानिया ने इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों को लेकर बात की। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर को अपना पसंदीदा कलाकार बताया।

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की कपूर अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ, श्रद्धा-जान्हवी-सोनम का नाम शामिल

विज्ञापन

Hania Aamir is called Pakistan ki Alia Bhatt the actress said interesting thing about actress Alia Bhatt
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ ने डेडिकेट किया था ये गाना
हानिया को दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर बुलाया था। इतना ही नहीं उन्हें अपना गाना 'लवर' डेडिकेट भी किया था। इस शो के बाद हानिया ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं और दिलजीत दोसांझ को इसके लिए बधाई भी दी थी। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड रैपर और गायक बादशाह के साथ भी पार्टी करते हुए देखा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed