सुपरहिट कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो का हर कलाकार अपने आप में खास है। इस शो में हप्पू सिंह की पत्नी 'रज्जो' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कामना पाठक की भी खूब तारीफ हुई है। लंबे समय तक शो का हिस्सा बनने के बाद कामना पाठक ने अब शो को अलविदा कह दिया है।
Kamna Pathak: 'हप्पू की उलटन पलटन’ की ‘रज्जो’ उर्फ कामना पाठन ने छोड़ा शो, पोस्ट शेयर कर बताई शो छोड़ने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कामना पाठक का सेट से घर जाते समय एक कार एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि कामना इस एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गईं। लेकिन इस एक्सीडेंट ने कामना की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। अब कामना कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं। कामना पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। कामना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि कामना इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। लेकिन उन्होंने अपने करियर से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला लिया है।
कामना पाठक ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं लगातार पिछले कई वर्षों से काम कर रही हूं, मेरा काम जिसे आप मेरी अभिनय यात्रा भी कह सकते हैं। इसी यात्रा ने मेरी जिंदगी के पेड़ को सदा खुशहाल रखा और इस खाद पानी देकर बढ़ने और घना हो जाने का मौका दिया। मगर यात्रा में कभी कभी इस तरह के पड़ाव भी आ जाते हैं जहां थोडा रुक कर, ठहर कर हमें अपनी यात्रा को थामना पड़ता है।
कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ, शूटिंग से घर लौट रही थी और लौटते हुए मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया, शायद यह दुआओं का असर ही था कि मैं बाल बाल बाल बच गयी। उस दुर्घटना ने मुझे शारीरिक कम मानसिक रूप से ज्यादा आघात पहुंचाया जिससे मैं आज तक महसूस करती हूं। इस घटना की वजह से ही मुझे अपनी अभिनय यात्रा को इस पड़ाव पर रोकना पड़ा।
यह भी पढ़ें: किशोर कुमार और पं. रविशंकर के दर्द से निकली कहानी, शादी से पहले अमिताभ, जया की अठखेलियां
यह भी पढ़ें: कटरीना-विक्की ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर जाहिर की प्रतिक्रिया, आलिया-रणवीर को दिए इतने नंबर