फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priya Ahuja: रीटा रिपोर्टर से जबरन लिखवाया गया इस्तीफा? एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का छलका दर्द

Wed, 26 Jul 2023 11:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Jul 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Priya Ahuja puts shocking allegations on Asit Modi says I Was Removed
प्रिया आहूजा-असित कुमार मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे वक्त से कुछ और वजहों से चर्चा में है। कई सितारे यह शो छोड़ चुके हैं तो वहीं कुछ ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर आरोप भी लगाए हैं। आरोप लगाने वालों में एक नाम एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का भी है, जो इस शो में रीटा रिपोर्टर का रोल अदा कर चुकी हैं। प्रिया ने कहा कि अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने खुद को शो से हटाए जाने की वजह का भी खुलासा किया।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Priya Ahuja puts shocking allegations on Asit Modi says I Was Removed
प्रिया आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया का कहना है कि उनके पति मालव राजदा ने जब यह शो छोड़ा, उसके बाद ही उन्हें भी हटा दिया गया। बता दें कि मालव राजदा शो के डायरेक्टर थे और उन्होंने बीते वर्ष दिसंबर में शो को अलविदा कह दिया। प्रिया आहूजा का कहना है कि  उन्होंने शो छोड़ने के लिए मेल किया तो मेकर्स ने उनके ईमेल पर रिप्लाई तक नहीं किया। प्रिया ने कहा, 'मैंने फिर आधिकारिक रिजाइन किया कि मैं अब शो में काम नहीं करुंगी और उन्होंने इसका भी जवाब देना जरूरी नहीं समझा'।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Priya Ahuja puts shocking allegations on Asit Modi says I Was Removed
प्रिया आहूजा - फोटो : Instagram

प्रिया का कहना है, 'वह शायद मेरा इंतजार कर रहे थे कि मैं थककर खुद ही रिजाइन कर दूं। मेरे शो छोड़ने के बाद मैं जानती हूं कि मेकर्स दो दिन में मेरी जगह किसी और को ले आएंगे और यही हुआ। वह रीटा का ट्रैक शो में वापस ले आए और वह भी दूसरे एक्टर के साथ। यह ऐसे ही हैं। यह दूसरों को पीड़ा पहुंचाने वाली हरकतें हैं'।
Janhvi Kapoor: अपनी पीआर रणनीति को खराब बताने वालों को जान्हवी ने दिया जवाब, बोलीं- जैसी हूं, वैसी रहूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Priya Ahuja puts shocking allegations on Asit Modi says I Was Removed
प्रिया आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया आहूजा ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं मालव राजदा की पत्नी हूं इसलिए मुझे शो से हटाया गया है, लेकिन मैं किसी की पत्नी बनने के लिए इस शहर में नहीं आई थी। वह किसी आर्टिस्ट के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मालव भले ही इस शो के डायरेक्टर रह चुके हैं लेकिन मैंने कभी अपनी लिमिट क्रॉस नहीं की, लेकिन असित जी ने मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिला दिया, क्योंकि मालव ने शो छोड़ दिया तो उन्होंने मेरे साथ भी वही किया'।
Sudhir Phadke: बड़े पर्दे पर उतरेगी ‘गीत रामायण’ रचने वाले स्वर गंधर्व की कहानी, संघ के लिए समर्पित संगीतकार

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Priya Ahuja puts shocking allegations on Asit Modi says I Was Removed
प्रिया आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया आहूजा ने यह खुलासा भी किया कि उनके पति के साथ भी कई बार दुर्व्यवहार किया गया, जिससे परेशान होकर उन्होंने शो छोड़ा। वह एक महीने के नोटिस पीरियड पर थे, लेकिन पंद्रह दिन बाद, असित जी ने मालव को सोहिल के जरिए यह कहलवाया कि उन्हें अगले दिन से सेट पर आने की कोई जरूरत नहीं है। अमित मोदी के इस व्यवहार से मालव आहत हुए और रो भी पड़े थे, क्योंकि वे इतने वर्षों से शो का निर्देशन कर रहे थे। इस शो को वह अपने बच्चे की तरह समझते थे'।
Bigg Boss OTT 2: कौन बनेगा टिकट टू फिनाले वीक का विजेता? कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन हुआ शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed