{"_id":"6284b3c7d986ed242f4a574c","slug":"happy-birthday-nushrratt-bharuccha-actress-celebrated-her-special-day-with-janhit-mein-jaari-team-media-and-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nushrratt Bharuccha: ‘जनहित’ की टीम के साथ नुसरत भरूचा ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nushrratt Bharuccha: ‘जनहित’ की टीम के साथ नुसरत भरूचा ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 18 May 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा 37 साल की हो गईं हैं। 'प्यार का पंचनामा' से अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हर साल 17 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' की टीम के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पपराजी के सामने बर्थडे केक काटा और बाद में कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
Trending Videos
2 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के बारे में कही ये बात
इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खूश हूं। आज कल ऐसी कहानियां बहुत कम लिखी जाती हैं। मैंने इस फिल्म को नहीं चुना, बल्कि इस फिल्म ने मुझे चुना है। निर्देशक राज मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आए और मुझे हां कहनी पड़ी। मैं भविष्य में भी इस तरह की फिल्में करना पसंद करूंगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा था नुसरत का लुक
बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान नुसरत ने खूबसूरत मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और नेकपीस से अपने लुक को पूरा किया था। एक्ट्रेस ने न्यूट्रल मेकअप किया था और हील्स से अपने लुक को सील किया था। वह स्वादिष्ट केक काटती और कैमरों को देखकर मुस्कुराती नजर आईं।
4 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
नुसरत को 'प्यार का पंचमा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी अगली फिल्म 'जनहित में जारी', भारत के एक छोटे से शहर पर आधारित है, जहां नुसरत का किरदार कंडोम बेचता है और इसके महत्व के बारे में जागरूकता भी फैलाता है। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।